एक्सप्लोरर

Mission 2024: विपक्षी एकता को लेकर नवीन पटनायक से मिले नीतीश कुमार, जानें ओडिशा और बिहार के CM ने क्या कहा

Nitish Kumar Meets Naveen Patnaik: नीतीश कुमार मंगलवार को भुवनेश्वर पहुंचे. यहीं उन्होंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की है. पहले पांच तारीख को मुलाकात होने वाली थी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) लगातार विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए अलग-अलग नेताओं से मिल रहे हैं. मकसद एक ही कि किस तरह सबको एक साथ लाया जाए और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ 2024 में लड़ाई लड़ी जाए. नीतीश कुमार ने हाल ही में दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी. कांग्रेस से नीतीश कुमार को जिम्मेदारी दी गई थी कि जिनका सीधे तौर पर कांग्रेस पार्टी से नाता नहीं है उनके साथ वह बातचीत करें. सहमति के बारे में बात करें. इसी को लेकर मंगलवार (9 मई) को वे ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मिले.

इसके पहले पांच मई को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से नीतीश कुमार मिलने वाले थे, लेकिन समय नहीं मिलने के चलते यह मुलाकात स्थगित हो गई थी. इसके बाद आज जाकर उन्होंने भुवनेश्वर में मुलाकात की है. इसके पहले नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से और उसी दिन उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी.

नवीन पटनायक ने क्या कहा?

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भुवनेश्वर में मिलकर अच्छा लगा. बिहार और सभी पड़ोसी राज्यों के साथ ओडिशा का अच्छा संबंध है. उम्मीद है कि नीतीश कुमार का ओडिशा आना सुखद और फायदेमंद रहा होगा."

नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है. नीतीश ने कहा कि उन दोनों के रिश्ते पुराने हैं. कोई पॉलिटिकल चर्चा नहीं हुई है. कहा कि ओडिशा में बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं इसलिए वो भी चले आए हैं.

वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार की इस मुलाकात में एक बात और सामने आ रही है कि नवीन पटनायक के बारे में कहा जा रहा था कि वह किसी भी धारे में नहीं जाएंगे. क्योंकि उनके संबंध सभी पार्टी के नेताओं से अच्छे हैं. हालांकि ओडिशा की राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका किसी के साथ जाना सही रहेगा या नहीं ये बाद में तय होगा.

बता दें कि नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां शरद पवार और उद्धव ठाकरे से उनकी मुलाकात होने वाली है. चर्चा है कि 11 मई को नीतीश कुमार मुंबई जा सकते हैं. हालांकि अभी इस तारीख पर संशय है.

यह भी पढ़ें- The Kerala Story: बिहार में भी टैक्स फ्री होगी फिल्म 'द केरला स्टोरी'? गिरिराज सिंह ने यूपी की तरह यहां भी कर दी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget