एक्सप्लोरर

OMG! बिहार में डॉक्टरों ने जिंदा मरीज को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, आरोप पर क्या बोला GMCH प्रशासन?

Purnia GMCH: बिहार के पूर्णिया जिले के जीएमसीएच अस्पताल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जीवित मरीज को मृत समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

बिहार के पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे देख लोगों का स्वास्थ महकमे से भरोसा उठ गया है. बीते शनिवार को एक सड़क हादसे में घायल तीन लोग जीएमसीएच लाए गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वहां जमकर बवाल हो गया है. इस दौरान मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर भागने लगे. इसके बाद लोगों ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था शव 

दअरसल मेडिकल कॉलेज में तीन मृतकों को जब पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, तब दो पोस्टमॉर्टम के बाद तीसरे की बारी आई, इससे पहले कि पोस्टमार्टम होता, वो व्यक्ति सांस ले रहा था और खून मुंह से आ रहा था. लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो हंगामा बरपा हो गया. लोग आनन-फानन में उसे लेकर डॉक्टर के पास भागे और वहां बवाल मच गया.

घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला को शांत करवाया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र के झुननी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.

इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीनों व्यक्ति को आनन-फानन में GMCH लाया गया, जहां तीनों को डॉक्टर ने बिना पूरी जांच के मृत घोषित कर दिया. तीनों एक ही गांव के रहनेवाले थे. मृतकों की पहचान अररिया जिले के बौसी बसैठी थाना क्षेत्र के फरकिया गांव निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र मो. निजाम, स्व जीवछ लाल रजक के पुत्र रंजीत रजक और नाज़िर हुसैन के पुत्र मो. शाहबुद्दीन के रूप में हुई.

मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. इस दौरान एक व्यक्ति की सांसे चल रही थी, जिसे देख परिजनों को लगा कि मो नजाम जिंदा है और उसकी सांस चल रही है. इसके बाद होना क्या था. परिजनों ने हंगामा किया. शव को लोग इमरजेंसी वार्ड पहुंचे. हंगामा होता देख डॉक्टर भागने लगे, जिसके बाद लोगों ने दौड़ाकर एक डॉक्टर को पकड़ लिया और इलाज करने को कहा. जांच करने के बाद डॉक्टर ने फिर मो. नजाम को मृत घोषित कर दिया. इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा.

घटना की सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी तैनात डॉ गोपाल ने बताया कि तीनों को पुलिस लेकर आई थी, जिसमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी थी एक कि हालत गंभीर थी. उसका इलाज किया गया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई.

आरजेडी ने मामले को लेकर क्या कहा?

इस घटना को लेकर आरजेडी ने अपने एक्स पर वीडियो भी पोस्ट किया है. जीएमसीएच पूर्णिया का ये वीडियो तब से सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है, जिसमें आरजेडी की पोस्ट भी शामिल है. वीडियो को साझा करते हुए, विपक्षी दल ने लिखा, "पूर्णिया के जीएमसीएच में एक जीवित मरीज को मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया! हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि ट्रॉमा मैनेजमेंट से लेकर पोस्टमॉर्टम प्रक्रियाओं तक सभी क्लिनिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया था. 

GMCH उपाधीक्षक भरत कुमार में बताया कि तीनों की मौत हो चुकी थी पोस्टमार्टम रूम में परिजन को लगा कि सांस चल रही है, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई भी की, जो कि बिल्कुल गलत है. पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है. कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: 'लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता'- संजय जायसवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget