एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: 'लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता'- संजय जायसवाल

Sanjay Jaiswal: संजय जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी.

बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर तंज कसा है. रविवार को उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता. नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, वे पर्यटन करने आए हैं, आराम से घूमें.

यात्रा पर संजय जायसवाल का तंज 

मोतिहारी में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय जायसवाल ने कहा, "बिहार अब सुरक्षित हो गया है. वे अच्छे से यात्रा कर सकते हैं." उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये लोग कितने भी सक्रिय हो जाएं, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और देश के विकास में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी होगी.

इसी बीच, मंत्री अशोक चौधरी भी मोतिहारी पहुंचे और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए लगभग 107 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसे लेकर विभाग ने बनाजरिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल-तेजस्वी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि ये लोग भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां के लोगों का वोट काटा जा रहा है. ये लोग इस यात्रा के जरिए नाटक कर रहे हैं.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को चुनाव में बिहार आना चाहिए. अगर पहले बिहार का दौरा किए होते तो आज राजद इनके ऊपर हावी नहीं रहता.

एसआईआर का विपक्ष कर रहा विरोध

बिहार में इस साल चुनाव होने हैं. चुनावी वर्ष में आयोग ने बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का निर्णय लिया, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है. 

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर कथित तौर पर 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं. इसी आरोप को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक के नेता 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Patna Encounter: पटना में कुख्यात अपराधी विजय सहनी का एंकाउंटर, घायल होने के बाद गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget