एक्सप्लोरर

Bihar News: पाला बदलने के बाद लालू-नीतीश की पहली मुलाकात, दोनों ने जोड़ लिया हाथ, क्या हुई बात?

Nitish Kumar Lalu Prasad Yadav: आरजेडी से मनोज कुमार झा और संजय यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इन्हीं दोनों नेताओं के नामांकन में शामिल होने के लिए लालू यादव पहुंचे थे.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के साथ सरकार बना ली. सरकार बनने के बाद गुरुवार (15 फरवरी) को पहला मौका था जब सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आमने-सामने हुए. दोनों की मुलाकात विधानसभा परिसर में हुई. दोनों ने हाथ जोड़ा. एक-दूसरे को नमस्कार किया. नीतीश कुमार ने लालू यादव के कंधे पर हाथ रखा. हाल-चाल पूछा.

दरअसल लालू यादव विधानसभा आए थे. इसी दौरान नीतीश कुमार बाहर निकल रहे थे सीएम आवास जाने के लिए. लालू से आमना-सामना हुआ. नीतीश कुमार ने हालचाल जाना. इस दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि नॉमिनेशन करवाने के लिए आए हैं. इसके बाद नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए.

मनोज झा और संजय यादव ने दाखिल किया नामांकन 

बता दें कि विधानसभा सचिव कक्ष में आरजेडी से मनोज कुमार झा और संजय यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. इन्हीं दोनों नेताओं के नामांकन में शामिल होने के लिए लालू यादव पहुंचे थे. नामांकन दाखिल करते समय लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के अन्य नेता मौजूद थे.

इससे पहले 15 जनवरी को राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार और लालू यादव यादव की मुलाकात हुई थी. दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया था. उसी वक्त से ही सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई थी कर लालू-नीतीश में सब ठीक नहीं है. बिहार में खेल हो सकता है. नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं. हालांकि इस बीच मीडिया में चल रही इस तरह की खबरों का महागठबंधन के नेता खारिज करते रहे. हालांकि अंत में मीडिया में चल रही खबरें सच साबित हुईं. नीतीश कुमार ने पलटी मारी और एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार उन्होंने बना ली. इसके बाद आज गुरुवार को दोनों नेताओं की पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई.

यह भी पढ़ें- Bihar News: JDU विधायक बीमा भारती को किसने दी थी जान से मारने की धमकी? राजस्थान से जुड़ा तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget