एक्सप्लोरर

VIDEO: कभी राबड़ी ने 'हाफ पैंट' पर कसा था तंज, आज सोफे पर बैठ उसी अंदाज में शादी का आनंद लेते दिखे लालू

Lalu Prasad Yadav Video: रविवार को सुनील सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें लालू यादव का सिंगापुर से एक वीडियो है जिसे रोहिणी आचार्य ने भेजा सुनील सिंह को भेजा है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) इन दिनों सिंगापुर में हैं. वहां से ही लालू यादव का एक वीडियो जारी हुआ है. वीडियो के जरिए बताया गया कि वह एमएलसी सुनील सिंह (Sunil Singh) के बेटे की शादी समारोह में ऑनलाइन मौजूद रहे और शादी की हर एक फंक्शन को वीडियो के जरिए देखते रहे. रविवार को सुनील सिंह ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लालू यादव के लिए कई सारी बातें कहीं हैं. वीडियो में देख सकते कि कैसे लालू प्रसाद यादव हाफ पैंट में सोफे पर बैठकर शादी समारोह को ऑनलाइन अटैंड कर रहे और उसका आनंद ले रहे. छह साल पहले इसी हाफ पैंट जो कि आरएसएस का ड्रेस कोड है उसपर राबड़ी देवी ने भी सवाल खड़े किए थे.

वीडियो में लालू प्रसाद यादव आराम से हाफ पैंट में बैठकर शादी के फंक्शन्स को देख रहे. वहीं ये वीडियो सुनील सिंह की फेसबुक आईडी से पोस्ट हुआ है. वीडियो पोस्ट करते हुए सुनील सिंह ने लिखा है कि ये तो महज़ संयोग की ही बात है कि मेरे बेटे की शादी में स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिभावक स्वरूप पथ प्रदर्शक लालू प्रसाद यादव चाहते हुए भी उपस्थित नहीं हो पाए जिसका मलाल मेरे समस्त परिवार को रहा.

रोहिणी की भी तारीफ

सुनील सिंह लिखते हैं कि मुझे यह असीम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मेरे बेटे की शादी के प्रत्येक विधि व्यवहार को लालू प्रसाद यादव ने बहुत बारीकी से सिंगापुर से ही ऑनलाइन देख कर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया है. उनके इस अपनापन, उदारता और सहृदयता को कोई कैसे भूल सकता है. इसकी बानगी अपने मित्रों के दर्शनार्थ पोस्ट कर रहा हूं. आगे कहा कि देश में बेटियों की आइकॉन बन चुकीं रोहिणी आचार्य के प्रति आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे यह वीडियो भेजा है. बता दें कि दिसंबर में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. इसके बाद से वह सिंगापुर में हैं. जल्दी ही उनके भारत आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Bagaha Love Story: प्यार साबित करने के लिए युवती ने दी 'अग्निपरीक्षा', प्रेमी को किया VIDEO कॉल, फिर लड़के ने जो देखा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget