एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में जारी तीसरे चरण के मतदान के बीच लालू यादव का बड़ा बयान, बढ़ी सियासी हलचल

Lalu Prasad Yadav: राबड़ी देवी के सदस्यता ग्रहण के मौके पर उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी विधान परिषद पहुंचे थे. इस दौरान लालू ने बयान दिया है.

Lalu Prasad Yadav: देश भर में तीसरे चरण के 93 सीटों पर मंगलवार (07 मई) को मतदान हो रहा है. इसमें बिहार की पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है. तीसरे चरण के चुनाव के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी और पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला करते हुए बड़ा बयान दिया.

'मुसलमानों को मिलना चाहिए आरक्षण'

दरअसल, मंगलवार को बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 लोग नवनिर्वाचित सदस्य बने हैं. राबड़ी देवी के सदस्यता ग्रहण के मौके पर उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे. इस दौरान जब लालू यादव से पूछा गया कि मुसलमान को आरक्षण मिलना चाहिए या नहीं तो लालू ने कहा कि मिलना चाहिए.

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि धार्मिक तौर पर आरक्षण देना सही नहीं है. उन्होंने कहा था कि ओबीसी और पिछड़ों के आरक्षण में कटौती कर मुसलमान को आरक्षण नहीं दिया जा सकता. इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

लालू यादव ने की 40 सीटों पर जीतने की बात

वहीं महागठबंधन को जंगलराज की सरकार बताने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी वाले जंगलराज कहकर लोगों को भड़काते हैं. तीसरे चरण के हो रहे मतदान पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लंबी-लंबी लाइन लगाकर मतदान कर रही है. हमारे पक्ष में मतदान हो रहा है. इतना ही नहीं लालू यादव ने बीजेपी के 400 पार वाले नारा पर भी मोदी सरकार को घेरा. लालू ने कहा कि बिहार का माहौल बदल चुका है. अब यहां बीजेपी का कुछ नहीं होगा. हम बिहार में 40 सीट जीत रहे हैं. बिहार का जो माहौल है वह बदल रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार में तीसरे चरण के मतदान का पहला आंकड़ा जारी, चिराग पासवान की पार्टी वाली सीट पर कितनी वोटिंग हुई?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget