एक्सप्लोरर

अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'

ललन सिंह का कहना है कि अनंत सिंह के भी कुछ मुद्दे हैं और शिकायते हैं. जब उनके (अनंत सिंह) खिलाफ प्रचार हो रहा था तो उस समय पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी.

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है. सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को पटना एयरपोर्ट पर वे मीडिया से बात कर रहे थे. ललन सिंह ने कहा कि अब कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया तो होगी. ताली एक हाथ से तो नहीं बजती है. दोनों हाथ से बजती है. दोनों हाथों को सटाना पड़ता है. जब उनके (अनंत सिंह) खिलाफ प्रचार हो रहा था तो उस समय पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी. उस समय पार्टी को पहल करनी चाहिए थी. प्रदेश की पार्टी से चूक हुई. उस समय उन्होंने पहल नहीं की. 

ललन सिंह ने कहा, "...मैंने आज अनंत सिंह से बात की है और उनके भी कुछ मुद्दे हैं और शिकायते हैं. उनका ये कहना है कि  जब सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव आया था उस समय JDU के कई नेताओं ने उनसे आग्रह किया था और उन्होंने सरकार का समर्थन किया था उन्होंने इसलिए समर्थन किया था क्योंकि वो नीतीश जी का सम्मान करते हैं तो उन्हें लगा नीतीश जी की सरकार जानी नहीं चाहिए इसलिए उन्होंने समर्थन किया…" 

ललन सिंह ने आगे कहा, "जब अनत सिंह नीतीश कुमार से मिलने गए तो नीतीश जी ने उनसे कहा कि आप ही मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़िए, फिर वह चुनाव लड़े और जब वह चुनाव लड़े तो उनके चुनाव में भी कई तरह की बातें होने लगीं…" 

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ी, 3 विधायक NDA के खिलाफ

'मैंने एक-एक शिकायत रख दी…'

ललन सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव को लेकर आज एक बैठक बुलाई गई थी. उस बैठक में मैं भी गया था और जो उम्मीदवार (नीरज कुमार) थे वो भी थे. उनके सामने मैंने एक-एक शिकायत पार्टी के सामने रख दी. अनंत सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति मेरे लिए वोट नहीं मांगा उसके लिए हमसे वोट मांगना संभव नहीं है. हम वोट नहीं मांग सकते क्योंकि मेरे चुनाव में मैं भी पार्टी का उम्मीदवार था. जब मेरी उम्मीदवारी के विरोध में लोग थे तो पार्टी का अनुशासन खत्म हो गया? इसलिए हम उनके लिए वोट नहीं मांगेंगे.

ललन सिंह ने कहा, "मैंने फिर भी आग्रह किया है कि आप (अनंत सिंह) कोई सर्वाजनिक बयान अब नहीं देंगे… जिस पर वो सहमत हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम पार्टी के साथ थे, पार्टी के साथ हैं और रहेंगे.

यह भी पढ़ें- ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget