एक्सप्लोरर

Lalan Singh News: बीजेपी के खिलाफ खूब बोले ललन सिंह, कहा- 'नीतीश कुमार 7 जन्म में भी...', जानें मनोज झा पर क्या कहा

Bihar Politics: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मनोज झा के बोलने के सात दिन बाद अब चर्चा उठ रही है. बीजेपी का काम भ्रम फैलाना है.

पटना: सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीजेपी के साथ फिर से जा सकते हैं. अलग-अलग नेताओं का बयान भी आ रहा है. इन सबके बीच गुरुवार (28 सितंबर) को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) खूब बोले. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी बीजेपी की तरफ देखने वाले नहीं हैं. बीजेपी ऐसी पार्टी है जिसकी तरफ देखकर कोई थूकना भी नहीं चाहेगा. ललन सिंह ने राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) का भी बचाव किया. कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है.

ललन सिंह ने कहा कि मनोज झा ने राज्यसभा में प्रोसीडिंग के दौरान जो कहा और उस पर अभी जो विवाद हो रहा है, यह तो उनका बयान है भी नहीं. यह उनका वक्तव्य भी नहीं है ना उनकी राय है. वह तो भाषण के दौरान एक कविता पढ़े. उन्होंने यह भी कहा है कि मान लीजिए कि मैं ठाकुर हूं तो उनका बयान किसी ठाकुर समाज के लिए नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि मनोज झा के बोलने के सात दिन बाद अब चर्चा उठ रही है.

बीजेपी का काम भ्रम फैलाना: ललन सिंह

जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी का काम भ्रम फैलाना है. भारतीय जनता पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है. जो भी वादा किया वह पूरा नहीं किया. कल एक समर्थक रणवीर नंदन को हमने पार्टी से निकला. रणवीर नंदन लगातार खिलाफ में बयान दे रहे थे. वह कह रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों विकास के प्रतीक हैं. उनसे कोई सलाह लेने गया था क्या?

लालू-नीतीश पर क्या बोले ललन सिंह?

वहीं दूसरी ओर ललन सिंह ने लालू और नीतीश की बार-बार हो रही मुलाकात पर कहा कि इसमें क्या दिक्कत है? दोनों महागठबंधन के बड़े स्तंभ हैं. अगर वह दोनों मिल रहे हैं तो क्या परेशानी है? मीडिया में जिस तरह से प्रचार किया जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाने वाले हैं तो इसको काटने के लिए यह संकेत दिया जा रहा है. यह तो अच्छी बात है.

सुशील मोदी पर भड़के ललन सिंह

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी पर ललन सिंह खूब बरसे. कहा कि सुशील कुमार मोदी ऐसे नेता हैं जो अगर दो-तीन बार बयान नहीं देते हैं तो उनका खाना नहीं पचता है. कम से कम दो-तीन बार मीडिया को बुलाते हैं क्योंकि वह नहीं बोलेंगे तो उनका कुछ होने वाला नहीं है. 2024 में उनका टाइम पूरा हो रहा है, लेकिन हमें लगता है कि उनका कुछ किया नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- '...तो आसन की ओर जीभ उछाल देता', मनोज झा पर आनंद मोहन बोले- न मैं बर्दाश्त करूंगा न मेरा बेटा चेतन आनंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget