एक्सप्लोरर

'...तो आसन की ओर जीभ उछाल देता', मनोज झा पर आनंद मोहन बोले- न मैं बर्दाश्त करूंगा न मेरा बेटा चेतन

Anand Mohan Singh: आनंद मोहन पटना में मीडिया से बात कर रहे थे. आनंद मोहन ने कहा कि मनोज झा की मंशा को आरजेडी आलाकमान जल्द समझ ले तो अच्छा है. मेरा बेटा भी बयान का विरोध कर रहा.

पटना: आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) द्वारा पढ़ी गई कविता पर जमकर सियासत हो रही है. गुरुवार (28 सितंबर) को पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन (Anand Mohan) पटना में मीडिया से बातचीत में खूब बोले. कहा कि आरजेडी सांसद मनोज झा ने कैसे ठाकुरों पर अनाप शनाप बोल दिया? वह जो कविता का पाठ लोकतंत्र के मंदिर संसद में पढ़ रहे थे उस कविता में अंदर के ठाकुरों को मारने का कहीं जिक्र नहीं है. मैं संसद में रहता तो उनका जीभ खींचकर आसन की ओर उछाल देता.

आनंद मोहन ने कहा कि मनोज झा की मंशा को आरजेडी आलाकमान जल्द समझ ले तो अच्छा है. जब आरजेडी अस्तित्व में नहीं रहेगा तो वह बीजेपी में चला जाएगा. मेरा बेटा चेतन आनंद आरजेडी से विधायक है. वह भी बयान का विरोध कर रहा. उसको कोई नुकसान राजनीतिक तौर पर आरजेडी में नहीं होगा. किसी कीमत पर अपने समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. न मेरा बेटा बर्दाश्त करेगा.

'महिला आरक्षण बिल में कहां से आया ठाकुर?'

आनंद मोहन ने यह भी कहा कि चर्चा हो रही थी महिला आरक्षण बिल पर तो मनोज झा ठाकुरों की बात क्यों करने लगे? महिला आरक्षण बिल में ठाकुर कहां से आ गए? महिलाओं को उनका हक मिले. 33 प्रतिशत क्या आधा हिस्सा उनको मिले. यह बातें हम और मेरी पत्नी संसद में वर्षों पहले उठा चुके हैं. महिलाओं का मुद्दा उठाने के चक्कर में मेरा सिर फटा था, हाथ कट गया था, मेरी पत्नी की गिरफ्तारी हुई थी. हम लोगों से ज्यादा क्या कोई महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया है.

मैं बीजेपी के संपर्क में नहीं हूं: आनंद मोहन

आनंद मोहन ने कहा, "राजनीति का व्यवसाय हम लोग नहीं करते हैं. पार्टी वाले बोलते रहेंगे अनाप शनाप तो क्या हम, मेरा बेटा चुपचाप सुनते रहेंगे? ऐसा कभी नहीं होगा. अपनी रियासत, जमीन लुटाकर देश, अपने समाज के लिए खड़े रहे हैं, यह देश सबका है. मैं बीजेपी के संपर्क में नहीं हूं, न बीजेपी में जाना है. बीजेपी से वैचारिक मतभेद है. पहले हमको कई बार बीजेपी से मंत्री बनने का ऑफर आया है."

बता दें कि आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने ही सबसे पहले सोशल मीडिया पर मनोज झा के विचारों का विरोध शुरू किया. इसके बाद उनके पिता आनंद मोहन, चेतन आनंद की बहन सुरभि, सबने बयान दिया. यहां तक कि अब जेडीयू के नेता भी मनोज झा के खिलाफ हो गए हैं. हालांकि आरजेडी के नेताओं ने चाहे शक्ति सिंह यादव हों, शिवानंद तिवारी हों, इन लोगों ने समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें- Manoj Jha Row: भाई चेतन के साथ बहन सुरभि आनंद भी मैदान में उतरीं, RJD सांसद मनोज झा को देखिए कैसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget