एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव से मिले खेसारी लाल, क्या कुछ हुई बात? कहा- 'हम चुनाव लड़ने के लिए…'

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने एसआईआर (SIR) पर कहा, "यह बिल्कुल होना चाहिए. जो सही है वो सही होना चाहिए. जहां गलत हो रहा है तो उसका विरोध भी होना चाहिए."

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे बड़े भाई का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे. एक सवाल पर कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए नहीं आए थे, जो प्यार है वो प्यार जताने आए थे. ऐसे ही भैया से मिलने आए थे. चाचा (लालू) का हालचाल लेने आए थे. 

खेसारी लाल ने कहा, "हम हीरो में सही हैं, ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं." बिहार में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर मीडिया से कहा कि वह चाहते हैं कि बिहार के लिए बेहतर हो. जो बेहतर करे उसके साथ आप लोग रहिए. उन्होंने कहा कि जनता बताएगी कि कौन बेहतर कर सकता है. हम अपने क्षेत्र में अच्छी फिल्में कर रहे हैं, अच्छे गाने गा रहे हैं, हम जहां हैं वहां बेहतर कर रहे हैं. 

'कौन कहां है इससे मतलब नहीं…'

खेसारी लाल से मीडिया ने सवाल किया कि आपको लगता है कि तेजस्वी यादव एक अच्छे युवा नेता हैं? इस पर कहा कि बिल्कुल हैं. ये लोगों को ज्यादा समझ आता होगा क्योंकि मैं तो मुंबई रहता हूं. इस सवाल पर कि आपके सीनियर लोग बीजेपी में हैं आप कब आरजेडी का दामन थामेंगे? इस पर कहा, "कौन कहां है इससे मतलब नहीं है. मैं हर जगह हूं. हर आदमी का सम्मान करता हूं. जहां मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं वहां के लिए 24 घंटे हाजिर हूं." 

तेजस्वी यादव से काफी देर तक मुलाकात हुई, क्या कुछ बात हुई? इस सवाल पर भोजपुरी स्टार ने कहा कि वो मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे थे. मैं भी भाभी के बारे में पूछ रहा था. वो भी मेरे बच्चों के बारे में पूछ रहे थे. मेरी पत्नी के बारे में पूछ रहे थे. 

अंत में कहा, "मैं कल को नहीं जीता हूं… आज को जीता हूं, आज मैं एक हीरो के तौर पर हूं, कलाकार के तौर पर हूं, कल क्या होगा मुझे पता नहीं." एसआईआर पर कहा, "यह बिल्कुल होना चाहिए. जो सही है वो सही होना चाहिए. जहां गलत हो रहा है तो उसका विरोध भी होना चाहिए."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget