एक्सप्लोरर

खगड़िया में SUV कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत, बारात से लौट रहे थे सभी

Khagaria News: घटना खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र की है. एसपी चंदन कुशवाहा ने घटना की पुष्टि कर दी है. इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है.

Khagaria Road Accident: बिहार के खगड़िया में सोमवार (18 मार्च) की सुबह ट्रैक्टर और एक एसयूवी कार के बीच हुई टक्कर से सात लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना एनएच-31 अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र की है. कार सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. मरैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव निवासी इन्द्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी थी.

मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

एसपी चंदन कुशवाहा ने घटना की पुष्टि कर दी है. एसी ने बताया कि मरने वाले लोग बारात से वापस आ रहे थे. इसी बीच पसराहा थाना के समीप ट्रैक्टर से कार टकरा गई. घटना में तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल खगड़िया में चल रहा है.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

यह पूरी घटना पसराहा था क्षेत्र के विद्यानंद पेट्रोल पंप के पास की है. चौथम थाना क्षेत्र के ठुट्ठी मोहनपुर गांव से बारात में शामिल होने के बाद लोग लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई. ट्रैक्टर पर सीमेंट लोड था. हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है. 

घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में पसर गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. मौके पर पसराहा थाने की पुलिस भी पहुंची. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

घटनास्थल पर मचा कोहराम

बताया जाता है कि एनएच-31 पर हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. जो लोग ठीक हालत में वे मौके पर ही रोने-बिलखने लगे. इनमें कुछ महिलाएं थीं. घटनास्थल पर कोहराम मचा गया. इस मामले में गोगरी डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं. बताया गया कि गाड़ी में बच्चे समेत कुल 12 लोग सवार थे. सुबह के 5 बजे के आसपास की घटना है.

यह भी पढ़ें- Electoral Bond: 'कोई व्यक्ति आया, सीलबंद लिफाफा दिया...', 10 करोड़ के चुनावी बॉन्ड पर JDU का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो मददगार गिरफ्तार
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
PM किसान की 24वीं किस्त: बिहार के कितने लाभुकों के खाते में आएंगे पैसे? जानें
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget