एक्सप्लोरर

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

SIR के दौरान छह राज्यों में करीब 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान की जानकारी सामने आई है. जानें कर्नाटक, केरल, गोवा, झारखंड और अन्य राज्यों के आंकड़े और चुनाव आयोग का जवाब.

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने की तरफ से जारी SIR में कई अवैध विदेशी लोगों का नाम शामिल आने की बात सामने आई है. ये SIR का काम 6 राज्यों में पूरा हो चुका है और कहीं-कहीं जारी भी है. इस दौरान अब तक पहचाने गए संदिग्ध विदेशी नागरिकों की संख्या 1600 पहुंच गई है.

HT की रिपोर्ट के मुताबिक जिन 1600 लोगों का सामने आया है उनकी संख्या कुल मतदाताओं की संख्या के मुकाबले बहुत कम है. 6 राज्यों में रहने वाले मतदाताओं की संख्या 9.86 करोड़ है.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक में जहां SIR के तहत अंतिम मतदाता सूची से 99.7 लाख नाम हटाए गए हैं, अधिकारियों ने 716 विदेशी नागरिकों की पहचान की है जिन्हें सूची से हटाया जाना है. इनमें बेंगलुरु उत्तर के 545 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं.

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार ने पुष्टि की कि विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है.  उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हां, हमने विदेशियों की पहचान की है. उनकी संख्या निश्चित रूप से 1,000 से कम है." चुनाव अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ में 40 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई. इनमें नेपाल के 17, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के 6-6, कनाडा के 5, ब्रिटेन के 2, और नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड तथा नॉर्वे के 1-1 नागरिक शामिल हैं.

उत्तर कन्नड़ में 22 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें नेपाल, पाकिस्तान, अमेरिका और बांग्लादेश के नागरिक शामिल थे. जिला निर्वाचन अधिकारी टी.के. स्वरूप ने पत्रकारों को बताया कि उडुपी में नेपाल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा सहित कई देशों के 47 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई.

SIR को लेकर CEO का बयान

SIR प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, "कुछ लोगों के पास मतदाता पहचान पत्र तो थे लेकिन सत्यापन के दौरान वे अन्य दस्तावेज, जैसे स्कूल के प्रमाण पत्र या संपत्ति के रिकॉर्ड, पेश नहीं कर सके." HT ने 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) से बात की, जहां SIR पूरा हो चुका है या ड्राफ्ट रोल जारी किया जा चुका है. इनमें से 11 राज्यों के अधिकारियों ने जवाब दिया. 6 राज्यों ने संदिग्ध विदेशियों की संख्या बताई, जबकि चार ने कहा कि वे ऐसा कोई डेटा नहीं रखते हैं.

 

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget