एक्सप्लोरर

Electoral Bond: 'कोई व्यक्ति आया, सीलबंद लिफाफा दिया...', 10 करोड़ के चुनावी बॉन्ड पर JDU का जवाब

Electoral Bonds Data: जेडीयू ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि वर्ष 2019 में किसी ने उसके कार्यालय में 10 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड वाला एक लिफाफा सौंपा था. इसे पार्टी ने कुछ ही दिनों में भुना लिया था.

SBI Electoral Bonds Data: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी को किसने 10 करोड़ रुपये दे दिए यह पता ही नहीं है. ना ही पार्टी ने जानने की कोशिश की थी. जेडीयू ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि वर्ष 2019 में किसी ने उसके कार्यालय में 10 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड वाला एक लिफाफा सौंपा था जिसे उसने कुछ ही दिनों में भुना लिया था, लेकिन उसके पास दानदाता की कोई जानकारी नहीं है.

निर्वाचन आयोग ने रविवार (17 मार्च) को जैसे ही विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से सौंपी गई सीलबंद जानकारी का खुलासा किया, बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से दी गई जानकारी से पता चला कि उसे कुल 24 करोड़ रुपये से अधिक के चुनावी बॉन्ड मिले हैं. पार्टी ने क्रमशः एक करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये के बॉण्ड के दानदाताओं के रूप में भारती एयरटेल और श्री सीमेंट के नामों का भी खुलासा किया.

एक अन्य जानकारी में जेडीयू ने इन बॉन्ड के माध्यम से कुल 24.4 करोड़ रुपये के दान का खुलासा किया, जिनमें से कई हैदराबाद और कोलकाता में स्थित एसबीआई की शाखाओं से जारी किए गए थे और कुछ पटना में जारी किए गए थे.

'...तो हमें चुनावी बॉन्ड मिले'

सबसे दिलचस्प जानकारी पार्टी के बिहार कार्यालय की ओर से दी गई जिसमें कहा गया है कि "कोई व्यक्ति तीन अप्रैल, 2019 को पटना स्थित हमारे कार्यालय में आया और एक सीलबंद लिफाफा सौंपा. जब इसे खोला गया तो हमें चुनावी बॉन्ड मिले. लिफाफे में एक-एक करोड़ रुपये के 10 बॉन्ड थे. इस दानदाता के बारे में जानकारी नहीं है और न ही जानने की कोशिश की गई क्योंकि उस समय उच्चतम न्यायालय का कोई आदेश नहीं था."

पार्टी ने कहा, "तदनुसार, भारत सरकार की गजट अधिसूचना के अनुसार, हमने पटना स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक खाता खोला और इसे जमा किया. इसके बाद 10 अप्रैल, 2019 को हमारी पार्टी के खाते में यह राशि जमा की गई. इस स्थिति को देखते हुए हम दानदाताओं के बारे में अधिक जानकारी देने में असमर्थ हैं.'' वहीं पार्टी ने श्री सीमेंट और भारती एयरटेल को अपने अन्य दाताओं के रूप में सूचीबद्ध किया. 

यह भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद BJP में कलह! MLA राजू सिंह के आवास पर एक गुट ने की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget