एक्सप्लोरर

Bihar Doctor Strike: आश्वासन मिलने के बाद बिहार में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म, OPD सेवाएं शुरू

Bihar Junior Doctor Strike: जूनियर डॉक्टर्स की छह मांगें थीं जिसको लेकर वे बीते बुधवार (17 सितंबर, 2025) से ही हड़ताल पर थे. हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी.

बिहार में दो दिनों से जारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है. आज (शुक्रवार) से ये डॉक्टर ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे. हड़ताल में पीएमसीएच, एनएमसीएच समेत अन्य मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शामिल थे. ये सभी काम पर लौट आए हैं. हड़ताल के चलते मरीजों की परेशानी बढ़ गई थी.

जेडीयू की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है. बताया गया कि जूनियर डॉक्टर्स को लिखित तौर पर आश्वासन मिला है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा. इसके बाद जूनियर डॉक्टर्स ने आश्वासन मिलते ही हड़ताल को खत्म कर दिया और वे लोग वापस काम पर लौट आए.

17 तारीख से शुरू हुई थी डॉक्टर्स की हड़ताल

बता दें कि जूनियर डॉक्टर्स की छह मांगें थीं जिसको लेकर वे बीते बुधवार (17 सितंबर, 2025) से ही हड़ताल पर थे. जूनियर डॉक्टर्स का कहना था कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वे हड़ताल को समाप्त नहीं करेंगे. हालांकि उनकी जो मांगें हैं वह फिलहाल पूरी तो नहीं हुई है लेकिन उन्हें आश्वासन जरूर मिला है. यही कारण है कि दो दिनों में ही हड़ताल को वापस ले लिया.

हड़ताल के चलते सबसे अधिक मरीज हलकान

जूनियर डॉक्टर्स की दो दिनों की हड़ताल में सबसे अधिक मरीज ही हलकान हुए. पटना पीएमसीएच में बीते गुरुवार को कोई अपने बच्चे को दिखाने आया था तो कोई खुद का इलाज कराने आया था लेकिन हड़ताल के चलते वापस लौटना पड़ा. दूसरी ओर सबसे राहत वाली बात थी कि इमरजेंसी में इसका असर नहीं रहा. जूनियर डॉक्टर्स की छह सूत्री मांगों में वेतन वृद्धि से लेकर कई अन्य चीजें शामिल हैं. अब देखना होगा कि इनकी मांगों पर कब तक ध्यान दिया जाता है. यह तय है कि मांगों को नहीं सुना गया तो आगे फिर ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार के यात्री ध्यान दें! त्योहार में दिल्ली के लिए चलेंगी 65 बसें, हरियाणा के लिए 30, जानिए समय-किराया

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में INDIA की एकजुटता, बिहार MLC चुनाव में आमने-सामने; BJP ने साधा निशाना
दिल्ली में INDIA की एकजुटता, बिहार MLC चुनाव में आमने-सामने; BJP ने साधा निशाना
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
BPSC TRE-4: भर्ती में शादीशुदा महिलाओं के लिए नया नियम, ये दस्तावेज जरूरी
BPSC TRE-4: भर्ती में शादीशुदा महिलाओं के लिए नया नियम, ये दस्तावेज जरूरी
नीरज कुमार से ललन सिंह तक, बिहार MLC चुनाव पर संजय झा ने सब बताया
नीरज कुमार से ललन सिंह तक, बिहार MLC चुनाव पर संजय झा ने सब बताया

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
क्या अब कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत? कप्तानी से विदाई लेकर कही ये बात
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
नंदीग्राम में वोटिंग का पहला आंकड़ा, कई जगहों पर धांधली के आरोप
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
ज्ञानेश कुमार 10 अक्टूबर से पहले देंगे इस्तीफा? सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget