एक्सप्लोरर

बिहार के यात्री ध्यान दें! त्योहार में दिल्ली के लिए चलेंगी 65 बसें, हरियाणा के लिए 30, जानिए समय-किराया

Bihar Bus Ticket: सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी. निगम की ओर से किराया तय किया गया है ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना पैसा न वसूलें.

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से विशेष बस सेवा शुरू की गई है. 20 सितंबर, 2025 से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए रोजाना बसें चलेंगी. एक सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. अब बसों की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है.

त्योहार में दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है. ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल होता है. ऐसे में इस रूट की भारी मांग को देखते हुए निगम ने इस मार्ग पर 65 बसों के संचालन का फैसला किया है. ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गयाजी और दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार के लिए दोपहर दो बजे से रात आठ बजे के बीच रवाना होंगी. हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बसों की विशेष व्यवस्था की गई है. ये बसें एसी सीटर और स्लीपर श्रेणी की होंगी.

अन्य प्रमुख रूटों की समय सारणी देखें

कोलकाता-पटना: इस रूट पर बसें शाम 6 बजे, रात 7:30 बजे और रात 8:30 बजे उपलब्ध होंगी.

गाजियाबाद: गाजियाबाद से पटना के लिए नॉन-एसी सीटर बस दोपहर 2 बजे और पटना से गाजियाबाद के लिए बस शाम 4 बजे रवाना होगी. 

दिल्ली-गयाजी: दिल्ली से गयाजी के लिए बसें दोपहर 1:30 बजे, शाम 4 बजे, और रात 9 बजे रवाना होंगी. गयाजी से दिल्ली के लिए बसें दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध होंगी.

कोलकाता-गयाजी: इस रूट पर बसें शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच संचालित होंगी.

दिल्ली-पूर्णिया: दिल्ली से पूर्णिया के लिए बस दोपहर 1 बजे, जबकि पूर्णिया से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगी.

पटना-दिल्ली रूट के लिए सब्सिडी

एसी बस: कुल किराया 1,873 रुपये, जिसमें यात्री 1,254 रुपये देंगे और सरकार 619 रुपये की सब्सिडी देगी.

नॉन-एसी बस: कुल किराया 1,527 रुपये, जिसमें यात्री 1,133 रुपये देंगे और सरकार 394 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी.

एसी स्लीपर बस: कुल किराया 2,812 रुपये, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे और सरकार 919 रुपये की सब्सिडी देगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए निगम की ओर से किराया तय किया गया है ताकि निजी बस ऑपरेटर मनमाना पैसा न वसूलें. सभी बसों में यूपीआई, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए डिजिटल भुगतान की सुविधा होगी. 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget