एक्सप्लोरर

सियासी खींचतान के बीच जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान से की बातचीत, जानें क्या है पूरा मामला

जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रही खींचतान के संबंध में कहा कि हम तो चाहेंगे कि एनडीए में सब अच्छा हो जाए. मैं चाहता हूं कि एनडीए एकजुट रहे. ऐसे लड़ेंगे तो हमलोग नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे.

पटना: एनडीए घटक दल एलजेपी के पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ज्यादा खराब है. ऐसे में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बुधवार को एलजेपी अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान से फोन पर बातचीत की और रामविलास पासवान के तबीयत के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की.

दलित समाज के एक बड़े नेता हैं रामविलास पासवान

इस संबंध में जब जीतन राम मांझी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी की आइडियोलॉजी भले अलग हो, मानवता बिल्कुल अलग है. हमने मानवता के नाते रामविलास पासवान की सेहत का हाल जाना. चिराग पासवान ने अपने दल के कार्यकर्ताओं भावुक पत्र लिखा था. ऐसे में मैंने सोचा कि बात करनी चाहिए क्यूंकि वो भी दलित समाज के एक बड़े नेता हैं.

एनडीए में सब अच्छा हो जाए

जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रही खींचतान के संबंध में कहा कि हम तो चाहेंगे कि एनडीए में सब अच्छा हो जाए. मैं चाहता हूं कि एनडीए एकजुट रहे. ऐसे लड़ेंगे तो हमलोग नीतीश जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे. अगर इसमें कोई कसर है और बातचीत करने की जरूरत है तो हम करेंगे. लेकिन आज की बात उस संदर्भ में नहीं है.

महागठबंधन हिडन एजेंडा पर चल रहा है

महागठबंधन में चल रही खींचतान के संबंध में जीतन राम मांझी ने कहा बहुत पहले से मैं बोल रहा हूं कि महागठबंधन में जो हैं वो हिडन एजेंडा पर चले रहे हैं. तो कोई पहले समझा कोई देर से, समझना तो सबको है. ऐसे में वो अपना रास्ता निकालें. मैंने तो रास्ता निकाल लिया और नरेंद्र मोदी के साथ आ गया.

आरजेडी के लोग मनाने को तैयार नहीं

उन्होंने कहा, " मैं हमेशा से कहता था कि महागठबंधन में जब भी कुछ तय हो सभी पार्टियों की बैठक करके तय हो. लेकिन यह बात आरजेडी के लोग मानने को तैयार नहीं हैं. उनके प्रवक्ता कहते हैं कि बिहार ने मान लिया है कि तेजस्वी यादव उनके मुख्यमंत्री हैं. ऐसा में दूसरे की क्या जरूरत है." उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उपेंद्र जी अपनी सोच है, उनको जो करना होगा करेंगे. एनडीए में उनकी एंट्री होगी की नहीं इस संबंध में नरेंद्र मोदी और नीतीश जी विचार करेंगे.

यह भी पढ़ें:

बिहार: NDA का दामन थाम सकती है RLSP, कहा- महागठबंधन में नहीं है ‘ऑल इज वेल’

तेज प्रताप यादव बोले- ऐश्वर्या अगर चुनाव लड़ने आती हैं तो उनका स्वागत है, इन्हें बताया असली विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget