एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव बोले- ऐश्वर्या अगर चुनाव लड़ने आती हैं तो उनका स्वागत है, इन्हें बताया असली विलेन

आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हसनपुर में डेरा डाल दिया है. वे लगातार रोड शो कर रहे हैं. जनता से मिल रहे हैं. इससे पहले वे महुआ से विधायक चुने गए थे.

पटना:  आरजेडी नेता  और  पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हसनपुर में डेरा डाल दिया है. वे लगातार रोड शो कर रहे हैं. जनता से मिल रहे हैं. इससे पहले वे महुआ से विधायक चुने गए थे. इसी बीच ये खबर उड़ी कि ऐश्वर्या  उनके ख़िलाफ़ महुआ से चुनाव लड़ सकती हैं. बता दें ऐश्वर्या से उनका तलाक़ का केस चल रहा है.

विपक्ष का आरोप है कि तेज प्रताप हार के डर से हसनपुर चले गए हैं. इस पर वे कहते हैं कि मुझे किस बात का डर. मैंने महुआ के लिए जो कहा वो किया. मेडिकल कॉलेज खुलवाया. जब उनसे सवाल पूछा गया कि अगर ऐश्वर्या यहां भी उनके ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने आ गईं तो वे क्या करेंगे ? इस पर तेज प्रताप ने कहा वे हर हाल में हसनपुर की जनता के बीच रहेंगे.

हसनपुर एक तरह से उनके लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है. पिछले चुनाव में भी यहां से आरजेडी के उम्मीदवार जीते थे. यहां मुस्लिम और यादव वोटरों का दबदबा है. ये पारंपरिक रूप से आरजेडी के वोटर माने जाते हैं.

इस बार के चुनाव में तेज प्रताप के लिए हीरो और विलेन कौन? इसके जवाब में वे कहते हैं कि लालू यादव उनके हीरो हैं.  लेकिन प्रचार में न होने से उनकी कमी ज़रूर खलेगी. बता दें चारा घोटाला केस में लालू राँची जेल में हैं और उन्हें अब तक बेल नहीं मिली है.

तेज प्रताप ने कहा कि असली विलेन तो पीएम नरेंद्र मोदी हैं. चाचा नीतीश कुमार तो स्टेपनी विलेन हैं. रोड शो के दौरान बाढ़ के पानी में डूबे घर की तरफ़ इशारा करते हुए तेज ने कहा एनडीए को इन लोगों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ़ चुनाव की जल्दबाज़ी है, गरीबी और बेरोज़गारी से बिहार बेहाल है.

तेज प्रताप यादव का कहना है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने तो बस नाम की वर्दी पहन रखी थी. वे तो सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर अपनी दुकान चला रहे थे. उन्होंने कहा पांडे की तो शुरू से राजनीति में जाने की लालसा थी.

महागठबंधन से नीतीश कुमार के मुक़ाबले सीएम का चेहरा कौन ? इसके जवाब में तेज प्रताप करते हैं ये कोई पूछने की बात है ? हमारे मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव हैं. वे मेरे अर्जुन हैं और मैं उनका सारथी.

तेज प्रताप यादव चाहते हैं कि चिराग़ पासवान एनडीए छोड़ दें. उन्होंने कहा कि नौजवान नेताओं को साथ आना चाहिए. तेज ने बताया कि आरजेडी का दरवाज़ा चिराग़ के लिए हमेशा खुला रहेगा.

बता दें चिराग़ पासवान और नीतीश कुमार में इन दिनों ठनी हुई है. लोक जनशक्ति पार्टी इस बार 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही है.

यह भी पढ़ें:

बिहार: NDA का दामन थाम सकती है RLSP, कहा- महागठबंधन में नहीं है ‘ऑल इज वेल’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget