एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी बोले- बिहार में 50 से 60 फीसद नेता शराब पीते हैं, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Jitan Ram Manjhi Statement on Liquor: जीतन राम मांझी ने मंगलवार को एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर यह बात कही है. खुद बताया कि बिहार में शराबबंदी तो नाम की ही है.

पटना: बिहार की महागठबंधन सरकार में सात दल शामिल हैं. सरकार में शामिल दल के कई नेता शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कह चुके हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं. महागठबंधन सरकार में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी इसको लेकर कई बार बयान दे चुकी है. मंगलवार को जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर खुद कहा कि बिहार में 50 से 60 फीसद नेता खुद शराब पीते हैं. 

समय पर पीते हैं, रात में पीते हैं: मांझी

नेता और ब्यूरोक्रेट्स को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि इनके बारे में हम बहुत पहले भी बोल चुके हैं. हम ही नहीं बोलते हैं बल्कि बहुत लोग बोलते हैं कि इनमें 50 से 60 प्रतिशत ऐसे हैं कि समय पर पीते हैं. रात में पीते हैं. स्त्री पुरुष दोनों पीते हैं. मेडिकल साइंस भी कहता है कि यह फायदेमंद चीज है. बिहार में शराबबंदी तो नाम की ही है. लोग पहले से ज्यादा शराब पी रहे हैं. लोग जहरीली शराब पी रहे हैं. 

'नीतीश कुमार नहीं सुनते'

आगे बातचीत में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी बात कह दी. मांझी ने कहा कि सवाल है कि आप सुनने की स्थिति में रहेंगे तब तो हम सुना सकते हैं? 18 वर्षों से वह (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री हैं. वह अपनी सफलता के बारे में सोचते हैं कि हम इतना अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए इतने दिन से बने हुए हैं तो दूसरों की हम क्यों सुनें.

बता दें कि जीतन राम मांझी शराबबंदी को लेकर पहले भी कई बार बयान दे चुके हैं. दिल्ली में दिए गए बयान में तो मांझी ने यहां तक कह दिया था कि जो क्वार्टर पीते हैं उन्हें नहीं पकड़ना चाहिए. उन्होंने कहा था कि शराबबंदी बहुत अच्छी चीज है, लेकिन जहां तक उसको अमल में लाने का सवाल है तो उसमें गड़बड़ियां हो रही हैं. बड़े लोग हैं, तस्कर लोग हैं वो बच जा रहे हैं. वो मालामाल हो रहे हैं. 70 प्रतिशत वैसे गरीब लोग जेल में बंद हैं जो आधा लीटर, क्वार्टर दारू पीकर पकड़े गए हैं. 

यह भी पढ़ें- abp न्यूज़ स्टिंग ऑपरेशन: RJD ने कहा- छपरा में 200 लोग मरे, नीतीश कुमार की जिद के आगे हमलोग कुछ नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget