एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव को मांझी की बहू ने मगही में फिर रगड़ा, इस बार निशाने पर दो बहनें भी

Deepa Manjhi: दीपा मांझी ने तेज प्रताप को निशाने पर लेते हुए कहा कि आपके पास 'वायुयान चालक' का नहीं है. 'उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक' का इनवैलिड यानी एक्सपायर्ड लाइसेंस है.

Deepa Manjhi Targeted Tej Pratap Yadav: भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखते हुए एक तरफ जहां लालू यादव के लाल तेज प्रताप यादव पीएम मोदी से अपील करते हुए देश सेवा का अवसर मांग रहे हैं तो दूसरी ओर मांझी की बहू उन्होंने मगही में रगड़ने में लगी हैं. शुक्रवार (09 मई, 2025) को एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव को जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने फिर निशाने पर लिया है. इतना ही नहीं उनकी दो बहनों को भी टारगेट किया है.

'हवा में उड़ने की इतनी भी जल्दी क्या है…'

दीपा मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, "तेज प्रताप भैया काहे एतना बेताब ह… हवाबाजी तो आप करते ही रहे हैं… अब हवा में उड़ने की इतनी भी जल्दी क्या है? वैसे भी आपके पास 'वायुयान चालक' का नहीं  'उड़ान रेडियो टेलीफोन प्रचालक' का इनवैलिड माने कि एक्सपायर्ड लाइसेंस है."

तेज प्रताप की दो बहनों का नाम लिए बिना आगे लिखती हैं, "तेजू भैया, आपन आवेदनमा के साथे दोनों एमबीबीएस टॉपर दीदी सब के आवेदन भी दे देथो हल ने... वोहो सब जैथिन हल सेनमा के कैम्पमा में सेवा करेले. कोरोनमा में डॉ. दीदी कहियो नय नजर ऑइलखुन हल आला लेके, अब तूं झूठे जंग बहादुर बनित ह… सब तो फर्जी सर्टिफिकेट लेके घूमिए रहलो ह… लेकिन कम से कम एतना महत्वपूर्ण मौका पर तो बाज अइथो हल ई सब हल्कारा बने से… भैया, वैसे हो भी तू चालाके… जइसन गलतिए से सही लिखा गेलो "वायुयान चालाक".

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में क्या लिखा था?

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने गुरुवार (08 मई, 2025) की रात एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि वो बतौर वायुयान चालक अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम हैं. पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि अनुरोध है कि हम नागरिकों को भी भारत माता की सेवा करने का अवसर दिया जाए. इसी पोस्ट पर दीपा मांझी ने तेज प्रताप को निशाने पर लिया है और उनके लाइसेंस पर सवाल उठाया है. 

इससे पहले भी दीपा मांझी ने उनके लाइसेंस पर गुरुवार (08 मई, 2025) को सवाल उठाया था. जब तेज प्रताप ने दोबारा गुरुवार की रात पोस्ट किया तो फिर से दीपा मांझी ने आज (शुक्रवार) सुबह मगही में रगड़ दिया. दोबारा वाले पोस्ट में तेज प्रताप ने "चालक" को "चालाक" लिख दिया है जिस पर दीपा मांझी ने तंज भी कसा है. 

 यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बिहार BJP अध्यक्ष का सीमांचल को लेकर बड़ा बयान, पूरा प्लान बताया

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget