एक्सप्लोरर

Jehanabad Murder: लूटपाट की नीयत से घर में घुस रहे थे बदमाश, विरोध करने पर युवक को मारी गोली, PMCH में मौत

घटना पारस बिगहा के आलमपुर गांव की है. धर्मवीर कुमार नाम के युवक के घर लूटपाट की मंशा से अपराधी घुसने की कोशिश कर रहे थे. युवक ने इसका विरोध किया था.

जहानाबादः जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. जहानाबाद के पारस बिगहा थाने के आलमपुर गांव में कुछ अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी. घटना शनिवार अल सुबह की है. गोली लगने से जख्मी युवक को जहाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति को नाजुक देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया. इलाज के दौरान घायल युवक की पीएमसीएच में मौत हो गई.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की अल सुबह अपराधी पारस बिगहा के आलमपुर गांव में धर्मवीर कुमार नाम के युवक के घर लूटपाट की मंशा से घुसने की कोशिश कर रहे थे. विरोध करने पर उसे गोली मार दी. फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और घायल शख्स को इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया था.

यह भी पढ़ें- Ukraine Russia Conflicts: हंगरी बॉर्डर पर पहुंचे गोपालगंज के 18 छात्र, पीड़ितों का दर्द सुन भावुक हो उठेंगे, लगाया गंभीर आरोप 

घटना के कारणों का पता लगा रही पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. इस मामले में एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. मामला लूटपाट या आपसी विवाद से जुड़ा है उसकी भी पड़ताल की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बता दें कि हाल के ही दिनों में जिले के शकुराबाद थाने के मुड़हारा में तालाब के किनारे मछली की रखवाली कर रहे एक युवक और दूसरे मछारा गांव में बालू विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं. जिले में बढ़ रही आपराधिक वारदातों से लोग दहशत में हैं.

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Blast: एयर कंप्रेशर टैंक फटने से प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त, 2 महीने में दूसरी बार ऐसी घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget