एक्सप्लोरर

Muzaffarpur Blast: एयर कंप्रेशर टैंक फटने से प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त, 2 महीने में दूसरी बार ऐसी घटना

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के विशनपुर गिद्धा गांव की घटना है. छह महीने पहले ही फैक्ट्री लगाई गई थी. घटना में फैक्ट्री के आसपास के तीन लोगों का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को मनियारी थाना क्षेत्र के विशनपुर गिद्धा गांव में चल रहे प्लास्टिक के बोतल की फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है. एयर कंप्रेशर टैंक फटने की वजह से घटना बताई जा रही है. फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र के घरों को नुकसान हुआ है. वहीं, घटना से इलाके के लोगों में खौफ है.

छह महीने पहले शुरू हुई थी फैक्ट्री

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लास्टिक बोतल की फैक्ट्री छह महीने पहले शुरू हुई थी. उस समय स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया था, लेकिन इसके बाद भी फैक्ट्री मालिक घनश्याम शर्मा ने जबरन फैक्ट्री लगा दी. इस घटना में फैक्ट्री के आसपास रहने वाले अरुण राय, टुनटुन राय और दीपू कुमार का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

Muzaffarpur Blast: एयर कंप्रेशर टैंक फटने से प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त, 2 महीने में दूसरी बार ऐसी घटना

यह भी पढ़ें- Ukraine Russia War: यूक्रेन से आई आवाज- सूखा खाना खा कर जिंदा हूं मां, बिहार के दो छात्रों ने बताया कैसे हैं हालात

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर में मशीन का एयर कंप्रेशर टंकी फटा है. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए. मशीन का एक बड़ा टुकड़ा बगल के घर की दिवार को तोड़ते हुए दूसरे छत पर जा गिरा. वहीं एक घर की दीवार और एस्बेस्टस को भी नुकसान पहुंचा है.

Muzaffarpur Blast: एयर कंप्रेशर टैंक फटने से प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाका, कई घर क्षतिग्रस्त, 2 महीने में दूसरी बार ऐसी घटना

लोगों का कहना है कि ये फैक्ट्री बिना लाइसेंस का चलाया जा रहा था जिसमें दिन रात मशीन चलती रहती थी. हालांकि बेला में घटी घटना को लेकर आसपास के लोग पहले से ही डरे हुए थे. दिसंबर के अंतिम हफ्ते में हुए बेला इंड्रस्ट्रीयल एरिया में ब्लास्ट अभी भी लोगों के जहन में ताजा है. घटना के बाद फैक्ट्री मालिक घनश्याम शर्मा, अरुण शर्मा और सुकेश्वर शर्मा फरार है.

एसडीओ पश्चिमी बृजेश कुमार ने बताया कि विशुनपुर गिद्धा में एक प्लास्टिक के बोतल और जार बनाने वाली फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने की सूचना मिली है. किसी तरह की कोई हताहत नहीं है. फैक्ट्री के कागजातों की जांच की जाएगी और घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के चक्कर में पकड़ा गया युवक, बेगूसराय में थी CM नीतीश कुमार की सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget