एक्सप्लोरर

JDU ने बता दिया गोपालगंज में क्यों हुई RJD की हार, अशोक चौधरी ने कहा- ये गलती कुढ़नी में हम नहीं करेंगे

Bihar Politics: बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कुढ़नी सीट से जीत का दावा भी किया है.

मुजफ्फरपुर: कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Assembly By Elections) पर पांच दिसंबर को उप चुनाव होना है. जेडीयू ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी कर दी है. महागठबंधन से जेडीयू (JDU) ने मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) को अपना उम्मीदवार बनाया है. यह सीट आरजेडी (RJD) की थी लेकिन यहां से जेडीयू ने तैयारी की है. रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार (Bihar Government) में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने कुढ़नी में जीत का दावा किया और कहा कि जो गलती गोपालगंज में हुई थी वो यहां नहीं करेंगे.

अशोक चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में महागठबंधन की सीट के कैलकुलेशन में गलती की वजह से वो सीट हम हार गए. वो गलती कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में नहीं होगी. उन्होंने मनोज कुशवाहा को अच्छा नेता बताया. कहा कि कुशवाहा यहां से चुनाव भी जीत चुके हैं. इस बार भी मनोज कुशवाहा ही चुनाव जीतेंगे. अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन की गलती की वजह से गोपालगंज में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है लेकिन अब वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे.

ओवैसी को बताया बीजेपी की बी टीम

वहीं लगातार एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर महागठबंधन के हो रहे घाटे को लेकर अशोक चौधरी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताया. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी को जिताने के लिए ही चुनाव लड़ते हैं. गोपालगंज के चुनाव के बाद मुस्लिम भाई लोग अब यह सीख चुके हैं कि एआईएमआईएम केवल मुस्लिम वोटों में बिखराव लाकर बीजेपी को जिताने का काम करती है. मगर अब उनके बहकावे में नहीं आएगी. बीजेपी की मदद नहीं होने देगी.

वहीं शराब मामले में मनोज कुशवाहा के वायरल हो रही तस्वीर को लेकर जब मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह पुरानी तस्वीर है. बिहार में शराबबंदी के बाद एक करोड़ लोगों ने शराब छोड़ी है. मनोज कुशवाहा भी उसी में से एक होंगे. कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी किस तरह की राजनीति करती है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Kidney Transplant: ...तो इसलिए रोहिणी आचार्य दे रहीं अपनी किडनी, तेजस्वी यादव ने सब कुछ बता दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget