एक्सप्लोरर

Lalu Yadav Kidney Transplant: ...तो इसलिए रोहिणी आचार्य दे रहीं अपनी किडनी, तेजस्वी यादव ने सब कुछ बता दिया

Rohini Acharya Kidney Donate: लालू यादव कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. इस बात की पूरी उम्मीद है कि इसी महीने वो फिर से सिंगापुर जा सकते हैं. वहीं किडनी ट्रांस्पलांट किया जाना है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) होनी है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) उन्हें अपनी किडनी देंगी. इसको लेकर रोहिणी आचार्य के बाद अब परिवार की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने लगी है. बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसको लेकर पूरी बात बताई है कि आखिर क्यों रोहिणी आचार्य ही किडनी डोनेट कर रही हैं.

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले पर कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है. डॉक्टर यह चाहते थे कि परिवार का ही कोई व्यक्ति उनके पिता (लालू प्रसाद यादव) को किडनी दान करे. ऐसे में उनकी बहन रोहिणी आचार्य की किडनी का मैच सबसे अच्छा था. यह बात पता चलने के बाद हम इसके साथ आगे बढ़े.

इसी महीने सिंगापुर जा सकते हैं लालू

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डेढ़ दर्जन से अधिक बीमारियों से जूझ रहे हैं. सिंगापुर में ही किडनी ट्रांसप्लांट होना है. इसी महीने लालू सिंगापुर जा सकते हैं. उनका सेंटर फॉर किडनी डिजीज में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने रोहिणी आचार्य को किडनी देने की स्वीकृति भी दे दी है. हाल ही में जब लालू प्रसाद यादव सिंगापुर गए थे तो वहां जांच हुई थी. उसी समय रोहिणी की भी जांच हुई थी.  

भावुक ट्वीट कर चुकी हैं रोहिणी

किडनी डोनेट करने से पहले 11 नवंबर को रोहिणी ने भावुक ट्वीट भी किए थे. रोहिणी ने लिखा- "मां-पिता मेरे लिए भगवान हैं. मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं. आप सबों के शुभकामनाओं ने मुझे और मजबूत बनाया है. मैं आप सबके प्रति दिल से आभार प्रकट करती हूं. आप सबका विशेष प्यार और सम्मान मिल रहा है. मैं भावुक हो गई हूं. आप सबको दिल से आभार कहना चाहती हूं."

उसी ट्वीट में आगे रोहिणी आचार्य लिखती हैं कि जिस पिता ने इस दुनिया में मुझे आवाज दी. जो मेरे सब कुछ हैं, उनके लिए अगर मैं अपने जीवन का छोटा सा भी योगदान दे पाती हूं तो मेरा परम सौभाग्य होगा. धरती पर भगवान माता पिता होते हैं. इनकी पूजा सेवा हर बच्चों का फर्ज है. मेरा तो मानना है कि ये तो बस एक छोटा सा मांस का टुकड़ा है जो मैं अपने पापा के लिए देना चाहती हूं. पापा के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं. आप सब दुआ कीजिए कि सब बेहतर तरीके से हो जाए और पापा फिर से आप सभी लोगों की आवाज बुलंद करें. शुभकामनाओं के लिए पुनः एक बार आप सबका आभार.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के बाद कन्हैया कुमार सबसे लोकप्रिय, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताई अंदर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget