एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के अलविदा यात्रा वाले बयान पर संजय कुमार झा का पलटवार, कहा- ‘अब वे नीचे ही जाएंगे...’

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को अलविदा यात्रा बताया. उन्होंने कहा 𝟐𝟐𝟓𝟕𝟖𝟎𝟎𝟎𝟎𝟎 की यात्रा पर निकलने से पहले लोगों से क्षमा-याचना मांगनी चाहिए.

Bihar Assembly Election 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव के 'अलविदा यात्रा' वाले बयान पर JDU सांसद संजय कुमार झा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ये जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है. जो बोल रहे हैं उनका (राजनीतिक करियर का)शिखर 2020 में आ गया, अब वे नीचे ही जाएंगे. लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने हैं, उपचुनाव के परिणाम सामने है.

पिछली बार 2020 में कुछ भ्रम के कारण उन्हें(राजद) फायदा मिल गया. उनकी ऊपरी सीमा 20, 25 या 30 सीटों से ज्यादा नहीं है. बिहार की जनता 2025 में इसे साबित करेगी.

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 23 दिसंबर से प्रस्तावित यात्रा को लेकर विपक्षी नेता लगातार उन्हें घेर रहे हैं. खासकर राजद नेता तेजस्वी यादव बार-बार नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल खड़े कर रहे हैं. 20 दिसंबर को तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट कर नीतीश कुमार की यात्रा को अलविदा यात्रा नाम दिया था.

उन्होंने लिखा नीतीश कुमार को 𝟐 अरब 𝟐𝟓 करोड़ 𝟕𝟖 लाख की अलविदा यात्रा पर निकलने से पूर्व बिहार की जनता से क्षमा-याचना मांगनीं चाहिए कि 𝟐𝟎 वर्षों में कथित यात्राओं के माध्यम से राजनीतिक पर्यटन पर निकलने के बावजूद वो अभी तक वास्तविक तथ्य-सत्य और साक्ष्य क्यों नहीं जान एवं समझ पाए है. 

‘ये लोग घड़ियाली आंसू बहाते हैं’
वहीं तेजस्वी यादव की माई बहन मान योजना की घोषणा के सवाल पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जंगल राज के युवराज (तेजस्वी यादव) जब उपमुख्यमंत्री के रूप में विधानसभा में बैठे थे और उस दौरान हम विपक्ष में थे तो आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट आई थी. रिपोर्ट में हमने सदन में खुलकर 94 लाख परिवारों के लिए नौकरी और रोजगार में अवसर देने की मांग की थी. तब उन्होंने एक शब्द नहीं बोला था, माइक तक बंद करवा दिया गया था लेकिन आज सत्ता से बाहर जाने के बाद ये लोग घड़ियाली आंसू बहाते हैं. वे(तेजस्वी यादव) कभी गरीबों के हितैषी नहीं रहे. वे सत्ता तक पहुंचने के लिए हर वादा करेंगे, हर समझौता करेंगे लेकिन बिहार की जनता का सम्मान नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: राजगीर महोत्सव में जुबिन नौटियाल को देखने के लिए बेकाबू दिखी भीड़, दर्जनों कुर्सियां तोड़ीं, जज की गाड़ी पर चढ़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget