एक्सप्लोरर

…तो CM नीतीश के बेटे के लिए फाइनल हो गई सीट? जानिए निशांत कुमार को कहां से मिला ऑफर

Bihar Election 2025: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो यह पार्टी के लिए गर्व की बात होगी. सभी कार्यकर्ता और नेता निशांत कुमार का स्वागत करेंगे.

Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) को लेकर हलचल तेज हो गई है. लगातार इस तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि वे विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. अब उन्हें सीट भी ऑफर दिया जाने लगा है. मंगलवार (17 जून, 2025) को नालंदा में जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बड़ा बयान दिया. 

इस्लामपुर से लड़ना चाहिए चुनाव: कौशलेंद्र कुमार

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो यह पार्टी के लिए गर्व की बात होगी. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जेडीयू के सभी कार्यकर्ता और नेता निशांत कुमार का राजनीति में स्वागत करेंगे. इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने निशांत को इस्लामपुर सीट ऑफर कर दिया. कौशलेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि निशांत कुमार को यहां (इस्लामपुर) से चुनाव लड़ना चाहिए. 

इस्लामपुर से लड़े तो जीत की संभावना भी ज्यादा

गौरतलब है कि इस्लामपुर सीट नालंदा जिले के अंतर्गत आती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी नालंदा ही है. ऐसे में अगर निशांत कुमार यहां से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो जीत की संभावना भी ज्यादा है. हालांकि देखना होगा कि अगर निशांत लड़ते हैं तो पार्टी की ओर से उन्हें कौन सी सीट दी जाती है.

'इस्लामपुर उनके लिए खाली है…'

दूसरी ओर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि हरनौत विधानसभा से चुनाव  लड़ें या न लड़ें, लेकिन इस्लामपुर विधानसभा सीट उनके (निशांत कुमार) लिए खाली है. निशांत कुमार पढ़े-लिखे इंसान हैं. निशांत कुमार को राजनीति में आने से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी. बिहार को बचाना है और नया बिहार बनाना है. अब देखना होगा कि जेडीयू और निशांत कुमार की ओर से सांसद के बयान और ऑफर पर क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है. 

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget