एक्सप्लोरर

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने आईपीएस कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस पर CM सम्राट चौधरी को खुला पत्र लिखा. उन्होंने सरकारी अनुमति और भारत तिवारी मामले की जांच पर सवाल उठाए.

बिहार के बक्सर से आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुला पत्र लिखा है. सांसद ने नोटिस में मांगे गए 5 करोड़ रुपये के हर्जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या सरकारी कामकाज से जुड़े मामले में मानहानि का नोटिस भेजने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ली गई थी.

सुधाकर सिंह के मुताबिक, कुंदन कृष्णन ने अपने अधिवक्ता के जरिए उन्हें नोटिस भेजा है. इसमें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, 5 करोड़ रुपये के मानहानि वाद और आपराधिक कार्रवाई की बात कही गई है. सांसद ने कहा कि उन्होंने भारत भूषण तिवारी की मौत और जमुई की घटना को लेकर जनहित में सवाल उठाए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री से नोटिस के आधार और सरकारी अनुमति की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'

अधिकारियों की जवाबदेही पर उठाए सवाल

खुले पत्र में सुधाकर सिंह ने ऑल इंडिया सर्विसेज कंडक्ट रूल्स, 1968 और बिहार गवर्नमेंट सर्वेंट्स कंडक्ट रूल्स, 1976 का हवाला दिया. उन्होंने दावा किया कि सरकारी काम से जुड़े मामलों में मानहानि की कार्रवाई से पहले निर्धारित प्रक्रिया और सरकारी अनुमति का सवाल उठता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में स्थिति साफ करने को कहा.

भारत तिवारी मामले का किया जिक्र

सांसद ने भोजपुर के चर्चित भारत भूषण तिवारी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि घटना के समय कुंदन कृष्णन बिहार एसटीएफ के डीजी थे. उनके मुताबिक, पुलिस की भूमिका, निर्णय प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों के बीच हुए संवाद की जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाना उनकी जिम्मेदारी है.

बोले- नोटिस से आवाज नहीं दबेगी

सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री से जिलों के डीएम और एसपी को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश देने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि नोटिस की धमकी से उनकी आवाज नहीं दबाई जा सकती. सांसद ने साफ किया कि वह जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाते रहेंगे. 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
TRE-4 से पहले STET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस दिन से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
भोजपुरः मेले की रौनक के बीच मर्डर से सनसनी, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले दावे पर JDU की प्रतिक्रिया, 'सब कुछ...'
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget