एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की पार्टी को लगा बड़ा झटका, चुनाव से पहले कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन

Bihar Politics: आरजेडी नेता रणविजय साहू ने कहा है कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है. हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है. सोमवार (16 जून, 2025) को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश सचिव एवं मुस्लिम तेली संगठन के अध्यक्ष मो. हारून और मो. मुख्तार ने अपने समर्थकों के साथ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की.  

पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की अध्यक्षता में इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. रणविजय साहू ने सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिह्न गमछा, फूलों की माला एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक 'गोपालगंज टू रायसीना' देकर सम्मानित किया. 

'संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश'

आरजेडी नेता रणविजय साहू ने कहा, "देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है. हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा. लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा."

रणविजय साहू ने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव ने जो नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई, बिहार के विकास का रोडमैप तय किया उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली. आज बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जो बना है उसे और मजबूत करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी मौजूद रहे. इनके अलावा पूर्व विधायक राजेंद्र राम, मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार आदि उपस्थित रहे.

कांग्रेस नेताओं ने की तेजस्वी यादव से मुलाकात

दूसरी ओर सोमवार को ही बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. कांग्रेस नेताओं की यह मुलाकात तेजस्वी के सरकारी आवास पर हुई थी. कांग्रेस नेताओं से इसको लेकर पूछे जाने पर कहा कि बताया गया कि यह महज शिष्टाचार मुलाकात की थी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी ले सकती है ये बड़ा फैसला, कहा- 'कांग्रेस-RJD को हम…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget