एक्सप्लोरर

Bihar SIR: दो-दो EPIC नंबर को लेकर बुरे फंसे तेजस्वी यादव, बीजेपी के बाद जेडीयू नेताओं ने भी खड़े किए सवाल

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में अपना नाम ना होने की बात कह कर बुरी तरह फंस गए हैं. बीजेपी के साथ-साथ अब जेडीयू ने भी EPIC नंबर जांच की मांग क रदी है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के जरिए मतदाता सूची में अपना नाम न होने के आरोप पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा समेत पार्टी के अन्य बड़े नेताओं ने रविवार को तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जानबूझ कर झूठ बोल रहे थे. दो-दो जगह नाम है और जब नाम है तो फिर क्यों ऐसा कहा. ये जांच का विषय है. 

संजय कुमार झा ने क्या कहा?

संजय कुमार झा ने कहा कि "अब चुनाव आयोग ने दिखा दिया है कि उनका नाम मतदाता सूची में है. वह बिहार और देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. एक ही जगह दो जगह नाम होना जांच का विषय है. जब उनका नाम था तो वह झूठ क्यों बोल रहे थे? ये लोग जानते हैं कि चुनाव परिणाम क्या होगा, इसलिए चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं."

क्या बोले विजय कुमार चौधरी? 

वहीं बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, "यह साफ़ है कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष आरोप लगाने में बहुत जल्दी में हैं. सवाल यह है कि एक ज़िम्मेदार नेता या राजनीतिक व्यक्ति को किसी संवैधानिक संस्था पर आरोप लगाने से पहले सभी तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए. वरना जो हुआ वही होगा. चुनाव आयोग ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है. हम विपक्षी नेताओं से अनुरोध करते हैं कि सिर्फ़ एक एजेंडे के तहत किसी संवैधानिक संस्था को बदनाम करने की कोशिश न की जाए."

नीरज कुमार ने कसा तंज

वहीं, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बीजेपी के जरिए राजद नेता तेजस्वी यादव पर डबल EPIC नंबर होने का आरोप लगाए जाने पर कहा, "हम लोगों ने तो ऐसा कभी अपने राजनीतिक जीवन काल में नहीं देखा है. स्वर्ग और नर्क की बात तो फिर भी सुनी है, लेकिन राजनीति में कभी किसी राजनेता के दो EPIC नंबर हो ऐसा नहीं सुना. हालांकि मुझे इसलिए आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि जिनके दो EPIC नंबर हैं, उनके सिर पहले ही 7 घोटाले हैं और अब यह आठवां घोटाला हो गया." 

के.सी. त्यागी ने क्या कहा? 

राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "तेजस्वी यादव का नाम चुनाव आयोग द्वारा जारी EPIC नंबर के तहत मतदाता सूची में है. वे चुनाव आयोग को बदनाम करना चाहते हैं और चुनाव प्रक्रिया से भी हटना चाहते हैं."

बता दें कि पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि एक अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. उन्होंने मीडिया के सामने चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप में अपना EPIC नंबर डाला और बताया कि ऐप 'No Record Found' दिखा रहा है. हालांकि बाद में एक दूसरे EPIC नंबर से उनका नाम वोटर लिस्ट में है, ये साफ हो गया. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: क्या शकील अहमद बचा पाएंगे कांग्रेस का किला? किसे चुनेगी कदवा की जनता

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget