एक्सप्लोरर

'नीतीश जानते थे कि सहयोगी दलों को लालू अपमानित करेंगे, इसलिए....', JDU नेता का बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन में सीट बंटवारे के मुद्दे पर कलह को लेकर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, इसको लेकर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

Bihar Politics: जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि सहयोगी दलों को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा 'अपमानित’ किया जाएगा, इसलिए उन्होंने उनके साथ गठबंधन तोड़ लिया. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरजेडी द्वारा कांग्रेस पर प्रहार करने का जिक्र करते हुए यह दावा किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी की भरोसेमंद सहयोगी रही है, हालांकि गठबंधन के कारण पिछले कुछ वर्षों में उसे अपना जनाधार खोना पड़ा है. हाल के दिनों में कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में वृद्धि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में हुई थी, तब हम भी उस गठबंधन का हिस्सा थे.

जेडीयू का लालू यादव पर वार

जेडीयू नेता ने पूछा कि आरजेडी और कांग्रेस का यह कैसा गठबंधन है कि आरजेडी अपनी इच्छानुसार लोगों को पार्टी का टिकट दे रहा है और कांग्रेस के हितों की बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहा है. आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के महागठबंधन द्वारा सामूहिक तौर सीट बंटवारे की घोषणा किए जाने के बिना बिहार में लगभग एक दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों को एकतरफा पार्टी टिकट दे दिए जाने से अचंभित कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि आरजेडी उसकी चिंताओं का समाधान करेगा.

लालू यादव ने जिन सीटों पर टिकट दिया है उनमें औरंगाबाद और पूर्णियां सीट शामिल है. कांग्रेस औरंगाबाद से पूर्व सांसद निखिल कुमार को मैदान में उतारना चाहती थी जबकि पूर्णियां से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को टिकट देने का आश्वासन दिया था. पूर्णियां लोकसभा सीट से आरजेडी ने जेडीयू से पाला बदलने वाली बीमा भारती को टिकट देने का आश्वासन दिया है.

‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर नीरज कुमार का बड़ा बयान

नीरज कुमार ने कहा कि यह यूं ही नहीं है कि हमारे नेता नीतीश कुमार ‘इंडिया’ गठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की मांग कर रहे थे. उन्होंने सहयोगियों को अपमानित करने की आरजेडी की योजना को भांप ली थी इसलिए उन्होंने उसे सबक सिखाया. जेडीयू नेता का इशारा आरजेडी नीत महागठबंधन से कुमार के नाता तोड़कर बिहार में राजग की नई सरकार बना लिए जाने की ओर था.

कांग्रेस पर तंज

जेडीयू विधान पार्षद ने कहा कि अब यह कांग्रेस को दिखाना है कि उसके पास रीढ़ है या नहीं. राहुल गांधी ने देशव्यापी पदयात्रा की है और वह 1990 के दशक के बाद ऐसा करने वाले पहले नेता बन गए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ही बिहार में एक सीट जीतने में कामयाब रही थी जबकि आरजेडी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में आरजेडी को उसके सहयोगी दल सबक सिखाएंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो भी बिहार की जनता इस पार्टी को सबक सिखाएगी.

इस बीच आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि महागठबंधन के सीट बंटवारे की घोषणा 'सौहार्दपूर्ण तरीके से' की जाएगी. उनका इशारा मंगलवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के संयुक्त बयान की ओर था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पटना लौटने पर उम्मीदवारों के बारे औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई, कहा- '2024 में नहीं करेंगे 2019 वाली गलती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

वीडियोज

Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget