एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बताया बड़ा भाई, कहा- '2024 में नहीं करेंगे 2019 वाली गलती'

Lok Sabha Elections 2024: उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. कहा कि नीतीश कुमार का उनका राजनीति से अलग संबंध है. पढ़िए बातचीत में उन्होंने और क्या कहा.

Lok Sabha Chunav 2024: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) एनडीए में शामिल हो गए हैं. 2024 के चुनाव में एनडीए से उन्हें इस बार एक सीट दी गई है. उपेंद्र कुशवाहा खुद काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. क्या कुछ रणनीति होगी और लोकसभा चुनाव का क्या प्लान है इस पर बुधवार (27 मार्च) को उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2019 में हमसे बड़ी भूल हुई थी. उस भूल को हम इस बार 2024 में नहीं दोहराएंगे. उन्होंने कहा कि काराकाट लोकसभा सीट से हम पिछली बार भी चुनाव लड़े थे, इस बार भी लड़ रहे हैं. निश्चित तौर पर इंडिया गठबंधन से कोई ना कोई प्रत्याशी होगा लेकिन एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी. पिछली बार हार का बड़ी वजह मेरी अपनी भूल थी. हमने दो जगह से चुनाव लड़ा था. काराकाट की जनता जो हम पर पूरा विश्वास करती है उन्हें कंफ्यूजन हो गया था कि हम किस सीट को रखेंगे. इसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा था.

नीतीश कुमार से मेरा पहले से अच्छा संबंध

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार को लेकर भावुक दिखे. उन्होंने कहा कि वह तो मेरे बड़े भाई हैं, इस कारण स्नेह हम पर हमेशा रखते हैं. नीतीश कुमार से मेरा बहुत पहले से अच्छा संबंध रहा है. अब तो एक ही गठबंधन में हम लोग हैं. अलग-अलग पार्टी भले हैं, लेकिन सब लोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उनको हमेशा हमने बड़े भाई के रूप में माना है.

इस सवाल पर कि चुनाव में नीतीश कुमार क्या उपेंद्र कुशवाहा को सहयोग करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत... सवाल ही कहां पैदा होता है कि वह सहयोग नहीं करेंगे? एनडीए का जो भी उम्मीदवार जहां है सबके लिए सबका समर्थन है और विशेष रूप से नीतीश कुमार का तो राजनीति से अलग मेरा संबंध है. उस आधार से तो सोचना ही कहां है.

ऐसी चर्चा थी कि उपेंद्र कुशवाहा दो सीटों मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें एक सीट मिली. इस पर कहा कि हर पार्टी की इच्छा होती है कि उसे ज्यादा से ज्यादा सीट मिले. इस पर बात होती है, लेकिन वार्ता के बाद जब अंतिम फैसला हो जाता है तो उस पर किंतु परंतु नहीं होता है. अब तो हमारे लिए एक सीट नहीं सभी 40 सीट है और हम लोग को सभी 40 की 40 सीट पर जीत हासिल करनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है. 

यह भी पढ़ें- लालू यादव की दो बेटियों के चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर का तंज, पिछले 30 साल का इतिहास बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget