एक्सप्लोरर

Road Accident: जमुई में बाइक सवार को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो छात्र की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamui News: मामला जमुई नगर थाना क्षेत्र का है. मृतक छात्र की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा निवासी 19 वर्षीय राहुल कुमार और स्तगामा गांव निवासी 17 वर्षीय अभय कुमार के रूप में हुई है.

Road Accident: जमुई के नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो छात्र की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शनिवार को मलयपुर मुख्य मार्ग के शास्त्री कॉलोनी के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर में बाइक सवार दो छात्र बुरी तरह से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्र को सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद एक छात्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे छात्र की मौत पटना जाने के क्रम में चेवाड़ा के समीप हो गई.

मृतक छात्र की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा निवासी गरीब यादव के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार और स्तगामा गांव निवासी राजेश रावत के 17 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है. 
वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग को खैरमा के समीप जाम कर दिया.

लोगों ने किया सड़क जाम

घटनास्थल पर सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार और सदर बीडीओ ने परिजनों को बहुत समझाया. पुलिस की कोशिश के डेढ़ घंटा बाद सड़क जाम हटा. बताया जाता है कि दोनों छात्र बाइक पर सवार होकर जमुई में कोचिंग से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही छात्र की बाइक स्नेहा रेस्ट हाउस के पास पहुंची. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में राहुल कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि अभय कुमार की मौत पटना जाने के क्रम में हो गई.

बताया जा रहा है कि एक इंटर प्रथम वर्ष का छात्र है, जबकि दूसरा दसवीं कक्षा का छात्र है. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों की चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया.

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी

घटना के बारे में जमुई टाउन थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अधिकारी पहुंचकर जांच में जुट गए. सड़क दुर्घटना के बाद दो युवक को अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक की रास्ते में ही मौत हो गई जबकी दूसरे को पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना ले जाने के क्रम में उसकी भी  मौत हो गई. दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सीसीटीवी खंगाला जा रहा है. वहीं, उन्होंने कहा कि सरकारी नियम जो उचित मुआवजा होगा वह निश्चित रूप से पीड़ित परिवार को दिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Bihar Crime: जमीन विवाद में नालंदा बड़ा कांड, खेत में आग लगाकर व्यक्ति को जिंदा जलाने की घटना से इलाके में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
बिहार MLC चुनाव: नामांकन के बाद दरगाह पहुंचे निशांत, बोले- 'अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
RJD नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी की दो टूक, 'हमने तो पहले ही कहा था कि…'
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
जमीन मापी महंगी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर भी बड़ी खबर, सम्राट कैबिनेट में 25 एजेंडे पास
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget