एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जमीन विवाद में नालंदा बड़ा कांड, खेत में आग लगाकर व्यक्ति को जिंदा जलाने की घटना से इलाके में सनसनी

Nalanda News: मामला चंडी थाना क्षेत्र का है. जलने की घटना में मृत की पहचान ओलीबीघा गांव निवासी स्व. लालू प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है.

Bihar Crime: नालंदा में जमीन विवाद में एक व्यक्ति को जिंदा आग में फेंक दिया गया था. इस घटना के बाद वह बुरी तरह से झुलस गया था. जिसके बाद उसका पटना में इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार की आग से जख्मी व्यक्ति की मौत हो गई. मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है. पूरा मामला चंडी थाना इलाके के ओलीबीघा गांव का है. मृतक की पहचान ओलीबीघा गांव निवासी स्व. लालू प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र अयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर छापेमारी में जुट गई है. 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अयोध्या प्रसाद पूर्व में 22 कट्ठा जमीन की खरीदारी की थी. जब यह जमीन खरीदने की बात जैसे ही इलाके में फैली तो पास ही गांव के शंभू महतो समेत अन्य इसका विरोध करना शुरू कर दिए. इन लोगों का कहना था कि जमीन हम लोग खरीदेंगे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता चला गया.

जख्मी जलते हुए पहुंचा था गांव

वहीं, मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 अप्रैल को अयोध्या प्रसाद दूसरे स्थान से गांव लौट रहा था. गांव लौटने में लेट हो गया और अंधेरे का फायदा उठाकर विवाद कर रहे लोगों ने जबरन उठाकर हरपुर गांव के खंधा में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और फिर हत्या की नीयत से खेत में आग लगाकर उसमें धकेल दिया था.

घटना को अंजाम देने वाले लोग मृत समझ कर उसे छोड़कर चले गए, लेकिन किसी तरह वह हिम्मत कर जलते हुए भागकर गांव की ओर गया. उसके बाद ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है. जिसमें एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

मृतक के परिजन ने दी जानकारी

घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि उसका भाई अयोध्या प्रसाद ने 22 कट्ठा जमीन खरीदी थी. जब से जमीन की खरीद की थी तब से पड़ोस गांव के हरपुर निवासी शंभू महतो, जलेंद्र महतो, विलास महतो और बिंदी महतो विवाद कर रहे थे. उनके भाई से ये लोग जबरदस्ती जमीन छोड़ने का दबाव बनाते थे. यही कारण है कि भाई को जिंदा आग में फेंक दिया था.

हरकत में आई पुलिस 

इस मामले को लेकर चंडी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में चार लोग नामजद हुए हैं. घटना के बाद जख्मी के बयान पर पुलिस जांच में जुटी है. जख्मी के बयान पर मुख्य आरोपी जलेंद्र महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढे़ं: Patna News: पटना में बालू लदे ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस टीम पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget