एक्सप्लोरर

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आम लोगों के लिए बनी सरदर्द

कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मरीज के शव का बेहद लापरवाही से अंतिम संस्कार कर रहे हैं. ऐसे में लोग काफी भयभीत हैं.

गया: कोरोना काल में जिला प्रसाशन की ओर से फल्गु नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर अन्य शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है. वहीं कोरोना संदिग्ध और कोरोना संक्रमित मरीजो के शव को जलाने के लिए दूसरा किनारा बनाया गया है, जहां स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से बॉक्स में पैक शव का बॉक्स सहित दाह संस्कार किए जाने का प्रावधान है. लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि उस पूरे क्षेत्र में ग्लब्स, पीपीई किट्स, शव का बॉक्स फेंका पड़ा है.

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही बन सकती है आफत

मिली जानकारी अनुसार एम्बुलेंस कर्मी जब भी कोरोना संक्रमित या कोरोना संदिग्ध का शव लाते हैं, तो नदी के किनारे खुले में ही पीपीई किट और ग्लब्स को फेंक कर दूसरों के लिए कोरोना को आमंत्रित कर चले जाते हैं. पिछले 3 दिनों से शव का बॉक्स नदी के किनारे पड़ा है. स्थानीय लोगों ने बॉक्स सहित शव को जलाने की बात कही थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी. बॉक्स से शव को निकालकर शव का अंतिम संस्कार किया गया और फिर स्वास्थ्यकर्मी उस बॉक्स को वहीं छोड़कर चले गए.

स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से फेंके गए ग्लव्स और पीपीई किट तेज हवा से उड़ कर इधर-उधर जा रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. चुंकि पास में ही कफन की दुकान है ऐसे में खुले में पीपीई किट, ग्लब्स और शव के बॉक्स को फेंकने से लोग भयभीत है.

पहले भी प्रशासन से लगाई है गुहार

इस संबंध में स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि श्मशान घाट पर कोरोना संक्रमित शवों को जलाने के लिए जिला प्रसाशन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है. जो मेडिकलकर्मी आते हैं, वे बॉक्स को खुले में रख कर अपना ग्लब्स और पीपीई किट फेंक कर चले जाते हैं. शुरुआत में भी कोरोना संक्रमित शवो को यहां नहीं जलाने की मांग जिला प्रसाशन से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

शवदाह के लिए घाट किया गया चिन्हित

वहीं इस सम्बंध में जब जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से पूछा गया तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कोरोना संदिग्ध और संक्रमित शवों के लिए निगम की ओर से एक विशिष्ट घाट को चिन्हित किया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शवों के बॉक्स फेंके जाने का मामला संज्ञान में आया है. नगर निगम को इसकी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं साफ-सफाई की भी व्यवस्था कराई जा रही है. पूरे सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को भेजा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget