एक्सप्लोरर

20 सीटों की मांग के बाद जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- '5 भाइयों के बीच रोटियों का...'

Bihar Politics: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि अगर सीएम नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आते हैं तो वे उनका स्वागत करेंगे. देश के सभी नागरिकों को अपनी बात रखने और राजनीति में आने का अधिकार है.

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने रविवार को जहानाबाद के घोसी में 20 सीटों वाली मांग को फिर दोहराया. इसको लेकर एनडीए में सियासी हलचल तेज होती दिख रही है. इसी बीच एबीपी न्यूज़ से सोमवार (03 फरवरी) को बातचीत के दौरान मांझी ने एनडीए में सीट बंटवारे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि गठबंधन में पांच दल हैं, जिनमें से 2 बड़े दल अधिक सीटें ले लेते हैं. अन्य को उचित हिस्सेदारी नहीं मिलती. अगर पांच भाइयों के बीच रोटियों का बंटवारा हो रहा है और तीन रोटियां पहले ही बंट गईं, तो हमें भी उचित हिस्सा मिलना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 30, 35 या 40 सीटें जीतने की स्थिति में है. हालांकि उनकी प्राथमिकता कम से कम 20 सीटें जीतकर विधानसभा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है.

निशांत की राजनीति में एंट्री की अटकलों पर भी बोले मांझी

सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में आने की अटकलों पर भी मांझी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी बात रखने और राजनीति में आने का अधिकार है. अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो इसमें गलत क्या है? वह बालिग हैं और बीते 18 साल से अपने पिता के साथ राजनीति को नजदीक से देख रहे हैं. उन्होंने गिल्ली-डंडा नहीं खेला, बल्कि राजनीति सीखी है. अगर वे आते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे.

बजट के बाद लिट्टी-चोखा और चर्चा क्यों?

केंद्रीय बजट के बाद आयोजित लिट्टी-चोखा कार्यक्रम को लेकर भी मांझी से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि दो फरवरी को लिट्टी-चोखा पर चर्चा का आयोजन किया गया ताकि बजट की उपलब्धियों पर बात हो सके और परंपरा भी निभाई जा सके. मांझी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन के लिए समय दिया. बजट की सराहना करते हुए कहा कि 25-26 के बजट में बिहार को बहुत कुछ मिला है. इससे राज्य का विकास होगा और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. 

महाकुंभ यात्रा पर मांझी क्या बोले?

अपनी महाकुंभ यात्रा को लेकर मांझी ने बताया कि वे पहले 29 जनवरी को जाने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश यात्रा रद्द करनी पड़ी. प्रयागराज में हाल ही में हुए हादसे पर उन्होंने संवेदना व्यक्त की. कहा कि अब वे 13 फरवरी को संसद सत्र खत्म होने के बाद सपरिवार महाकुंभ जाएंगे.

जातीय सर्वे पर नीतीश कुमार की सराहना

जातीय सर्वे के मुद्दे पर मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय सर्वे करवा दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में इसे कराने से इनकार कर दिया था. बिहार में सबसे पहले जातीय सर्वे हुआ जिससे सबकी आंखें खुल गईं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले बिहार NDA के नेताओं ने क्या कहा? इंडिया गठबंधन को लेकर किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget