एक्सप्लोरर

हाजीपुरः घर से बुलाकर दबंगों ने की युवक की हत्या, तीन दिनों के बाद पोखर में मिली लाश

सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंआरी पानापुर गौराही में गांव के पास ही पोखर से बरामद हुआ शव.पिता ने तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया है मामला, पुलिस ने शुरू की जांच.

हाजीपुर: सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंआरी पानापुर गौराही में दूसरे समुदाय पर वर्चस्व जमाने को लेकर न्यायालय में सनहा दर्ज कराने के मामले में दबंगों ने एक युवक की हत्या कर दी. शनिवार को गांव के समीप ही एक पोखर से युवक का शव बरामद किया गया. परिजनों ने घटना से पहले ही थाने में शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई और तीन दिनों के बाद ही युवक का शव मिल गया.

तीन नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान बलवा कुंआरी पानापुर गौराही गांव निवासी मो. इस्लाम के 18 वर्षीय पुत्र मो. तसलीम के रूप में की गई है. युवक के पिता के बयान पर तीन नामजद और कई अज्ञात को हत्या का आरोपी बनाया है.

पिता ने कहा कि बीते छह जून की रात आठ बजे गांव के ही रंजीत राय के पुत्र आकाश कुमार व विकास कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उसके बाद आकाश और विकास घर पर चढ़कर जाति सूचक गाली देने लगे. यह देखकर आसपास के लोग जुट गए. भीड़ जुटते देख आरोपित वहां से भाग निकले.

बाद में दोनों एक और बदमाश अरविंद कुमार के साथ हर्वे हथियार से लैस होकर पहुंचे और उसके बेटे मो. तसलीम को घर से बुलाकर बाहर ले गए. नौ जून की रात आठ बजे लड़का घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद शनिवार को सुबह पोखर पर शव बरामद हुआ.

छोटे से विवाद को लेकर दबंगों ने की हत्या

उन्होंने कहा कि उनके लड़के के साथ पहले भी मारपीट की गई थी तब वह किसी तरह इनके चंगुल से भाग कर आया था. दबंगों ने छोटे से विवाद को लेकर उसकी हत्या की है. विवाद के दौरान दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर युवक और पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी के बाद सीजेएम कोर्ट में पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ सनहा दर्ज कराया था. इस मामले में थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: लूटपाट के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या, बच्चों के इलाज के लिए कर्ज लेकर लौट रहा था घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget