एक्सप्लोरर

Bihar Crime: लूटपाट के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या, बच्चों के इलाज के लिए कर्ज लेकर लौट रहा था घर

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बथनाहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी आए दिन हत्या-लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह चौक के पास का है, जहां शनिवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास रहे चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. 

पत्नी के साथ घर लौट रहा था शख्स

मिली जानकारी अनुसार मृतक नेपाल के सर्लाही जिला के कलवासी का रहने वाला भगलू महतो था. वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी आया हुआ था. अपने किसी रिश्तेदार से चार लाख रुपये कर्ज लेकर भगलू शनिवार को घर लौट रहा था. बच्चों के इलाज के लिए उसने उक्त कर्ज लिया था.

बताया जाता है कि नेपाली दंपति जैसे ही बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह चौक पहुंचा, बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पति को गोली मार दी और रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार गए. इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को आननफानन शहर के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बथनाहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे. इधर, पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें -

केंद्रीय मंत्रिमंडल में JDU को चाहिए जगह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने NDA सामने रखी ये मांग 

मांझी और तेज प्रताप की मुलाकात पर BJP नेता संजय जायसवाल ने ली चुटकी, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget