एक्सप्लोरर

Hajipur Road Accident: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, शादी से पहले दुल्हन के भाई समेत 3 की मौत, बवाल

Road Accident: घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर रसलपुर गांव की है. ये सभी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे. दही लेने जा रहे थे. इसी दौरान किसी वाहन से टक्कर हो गई.

Bihar Road Accident: हाजीपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के घर में मातम पसर गया. घटना चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर रसलपुर गांव की है. ये सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे. घटना के बाद आक्रोशित लोग सोमवार की सुबह सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.

जानकारी के मुताबिक तीन युवक बाइक पर सवार होकर पूजा मटकोर एवं भूईया बाबा की पूजा के लिए दही लेने जा रहे थे. इस दौरान चांदपुर शिव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. घटना की सूचना चांदपुर थाने की पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची. तीनों युवकों को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया.

शादी से पहले गांव में मातमी सन्नाटा

मृतकों की पहचान रंजन कुमार, राजीव कुमार और सोनू कुमार (दुल्हन का भाई) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि सोनू कुमार की बहन की बारात सोमवार (05 मई, 2025) को आने वाली थी. बेटे की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. शादी से पहले गांव में तीन मौत से मातमी सन्नाटा पसरा है.

मुआवजे की मांग के लिए प्रदर्शन

दूसरी ओर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से भारी बवाल मच गया. विरोध में ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने की वजह से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया. पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने में जुटी रही. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि तीनों युवक बाइक से जा रहे ते तभी ये हादसा हुआ है. जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- भागलपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, JDU विधायक ने दिया गैर-जिम्मेदाराना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: दक्षिण बिहार को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई दिन तक गर्म रहेगा मौसम
दक्षिण बिहार को गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई दिन तक गर्म रहेगा मौसम
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
मुजफ्फरपुर हादसा: घायल मरीजों को देखने पहुंचे निशांत कुमार, बोले- 'राज्य सरकार…'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'
खान सर पर भड़के तेज प्रताप यादव, 'ई खान जो है राजनीति करना चाहता है, इसको...'

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget