एक्सप्लोरर

भागलपुर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, JDU विधायक ने दिया गैर-जिम्मेदाराना बयान

Bhagalpur Murder:घटना हड़ियापट्टी की है. हड़ियापट्टी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. इसके बावजूद रात में बेखौफ होकर बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए. पुलिस जांच कर रही है.

Bhagalpur Murder: भागलपुर के नवगछिया में रविवार (04 मई, 2025) की रात एक दुकानदार विनय कुमार गुप्ता (Vinay Kumar Gupta) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विनय कुमार की हड़ियापट्टी में पूजन सामग्री की दुकान थी. वे रात में अपने स्टाफ के साथ हिसाब कर रहे थे. इसी दौरान नकाबपोश बदमाश ने आकर गोली मार दी. मौके पर ही विनय कुमार की मौत हो गई. 

उधर घटना पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से विधायक गोपाल मंडल का गैर जिम्मेदाराना बयान आया है. घटना के बाद वे परिजनों से देर रात मिलने के लिए पहुंचे थे. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस पूरी घटना पर कहा, "प्रशासन क्या करेगा भाई… प्रशासन तो क्या है बिहार में अच्छी तरह जानते हैं. अब घर में घुसकर मार देगा तो प्रशासन क्या करेगा?"

हत्या के लिए दो की संख्या में आए थे बदमाश

बताया जाता है कि 38 वर्षीय विनय कुमार गुप्ता बीते करीब दो साल से दुकान चला रहे थे. हड़ियापट्टी भीड़ भाड़ वाला इलाका है. इसके बावजूद रात में बेखौफ होकर बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए. बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक शख्स ने गोली मारी जबकि दूसरा बाइक से था. सीने में गोली लगने से घटनास्थल पर विनय की जान चली गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नवगछिया थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. हालांकि गोली लगने के बाद विनय को लोग अस्पताल लेकर गए थे जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर एसडीपीओ ओमप्रकाश और नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह भी अस्पताल पहुंचे. पुलिस घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है. जांच के बाद पुलिस इस मामले पर कुछ कहेगी. उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर ईशान किशन के पिता लड़ेंगे चुनाव? नीतीश कुमार का बड़ा दांव, दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल
बिहार: तीन-छह के गणित में उलझी राज्यसभा की पांचवीं सीट, AIMIM-बसपा बिगाड़ेंगी RJD का खेल
Patna News: पटना में हथियारों की बड़ी खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, पुलिस एनकाउंटर में 1 के लगी गोली, 3 गिरफ्तार
पटना में हथियारों की बड़ी खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़, पुलिस एनकाउंटर में 1 के लगी गोली, 3 गिरफ्तार
Bihar News: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
बिहार: 'समृद्धि यात्रा' का तीसरा दिन, पूर्णिया और कटिहार का दौरा करेंगे CM नीतीश कुमार
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
जमीन के बदले नौकरी का मामला, लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget