एक्सप्लोरर

Bihar News: हाजीपुर में JDU बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे 7 लोगों को रौंदा, 1 की हुई मौत, घटना के बाद हंगामा और तोड़फोड़

Road Accident: घटना हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के रजौली गांव की है. सड़क दुर्घटना में मृतक की पहचान सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुई है. वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. जेडीयू पार्टी के बोर्ड लगी गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को रौंद (Hajipur News) दिया. इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ किया. वहीं, इस दुर्घटना में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. गंभीर रूप से जख्मी तीनों को पीएमसीएच में रेफर किया गया है. अन्य जख्मी चार लोगों को इलाज के लिए हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

तीन को पटना के पीएमसीएच रेफर

घटना हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के रजौली गांव की है, जहां सड़क किनारे बालू की गाड़ी थी. इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही जदयू नेता की गाड़ी के चालक ने अपना आपा खोया और सड़क किनारे घर के दरवाजे पर खड़े सात लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में सुरेंद्र चौधरी नाम की व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना में कई महिला और लड़कियां भी घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल के बाद पटना के पीएमसीएच में भेज दिया गया है. बाकी चार लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद ड्राइवर फरार

जख्मी के परिजनों ने बताया कि घटना में सात लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें से एक की मौत हो गई है. जेडीयू नेता की गाड़ी से हादसा हुआ है. गाड़ी में जेडीयू का बोर्ड लगा हुआ है. इस मामले में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बालू वाला ट्रक सड़क किनारे लगा हुआ था, जिससे बचने के लिए गाड़ी नियंत्रित हो गई, जिसमें यह हादसा हो गया. तीन लोग जख्मी हुए हैं और एक की मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद ड्राइवर और गाड़ी के अंदर बैठे लोग सभी भाग गए. गाड़ी किसकी है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: औरंगाबाद में मंत्री के काफिले की स्कॉट गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे श्रवण कुमार, 5 पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget