एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'हारने के कारण लालू यादव के युवराज...', रामकृपाल यादव पर हमले से भड़के गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव पर हमले के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला.

Giriraj Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पर हमले की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हारने के कारण लालू यादव के 'युवराज' बिहार में गुंडागर्दी का राज स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. रामकृपाल यादव भगवान महादेव की कृपा से बच गए, नहीं तो उनकी मृत्यु भी हो सकती थी. इस मामले में सरकार दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे. रामकृपाल यादव की सुरक्षा भी बढ़ानी चाहिए.

राजद के लोग मचाते हैं उत्पात- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि सारण में भी राजद की गुंडागर्दी दिखी थी. पाटलिपुत्र में तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला किया गया. वहां कार्यकर्ताओं को पीटा और घायल किया गया. मसौढ़ी में लोग पहले से ही भयभीत थे कि राजद के लोग उत्पात मचाते हैं.

रामकृपाल यादव पर हुए थे हमले

दरअसल, शनिवार की शाम रामकृपाल यादव पर मसौढ़ी इलाके में फायरिंग की गई थी और एक समर्थक का सिर फोड़ दिया गया था. तिनेरी गांव के पास एक मतदान केंद्र पर स्थानीय विधायक रेखा देवी के जाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था. इसके बाद आरोप है कि आरजेडी समर्थकों ने मुखिया रीना कुमारी के पति शशि शर्मा पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की गई.

बताया जाता है कि रामकृपाल यादव मुखिया के पति को देखने के लिए जा रहे थे, तभी उन पर फायरिंग की गई. इससे पहले सारण लोकसभा क्षेत्र में भी आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के एक बूथ पर जाने के बाद हंगामा हुआ था, जिसके बाद हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए थे. पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव का मुकाबला आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री मीसा भारती से है.

ये भी पढ़ें: Patna News: राम कृपाल यादव पर फायरिंग मामले में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपित गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget