एक्सप्लोरर

Gaya News: RJD नेता बैजू यादव ने दिखाई अपनी 'दबंगई', फटा नोट लेने से इंकार करने पर CSP संचालक को पीटा

बैजू यादव को आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का करीबी बताया जाता है. बैजू कई मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करते हुए भी देखा गया है.

गया: जिले के मोहड़ा प्रखंड के सेवतर बाजार स्थित एक आरजेडी नेता का फटा नोट लेने से इंकार करने पर सीएसपी संचालक की जमकर पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार दोपहर की है, जब आरजेडी नेता बैजू यादव नौ हजार रुपए जमा कराने पीएनबी के सीएसपी केंद्र पर पहुंचे थे. उक्त पैसे में एक नोट दो हजार रुपए का था जो की फटा हुआ था. इसपर सीएसपी संचालक ने आरजेडी नेता से फटे हुए नोट को बदलने की बात कही. इसपर बैजू यादव आग बबूला हो गया और थोड़ी ही देर में अपने समर्थकों के साथ केंद्र पर दोबारा पहुंचा और केंद्र में रखे लैपटॉप, प्रिंटर व सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान को तोड़ दिया. संचालक द्वारा इशका विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई.

पीड़ित संचालक मुन्ना गुप्ता जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी का रिश्तेदार है. घटना के संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी संचालक मुन्ना गुप्ता ने बताया कि पहले भी उनके घर के एक सदस्य की हत्या हो चुकी है. इस घटना के बाद से ही वह इतना भयभीत है कि थाने में इसकी शिकायत तक नहीं कराया है. वहीं, घटना की सूचना पर अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. इस संबंध निमचक बथानी के डीएसपी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Patna SSP Statement: एसएसपी के बचाव में उतरी जीतन राम मांझी की पार्टी, बीजेपी के बयान पर HAM ने कह दी बड़ी बात

तेज प्रताप के करीबी बताए जाते हैं आरजेडी नेता बैजू यादव

बता दें कि आरजेडी नेता बैजू यादव पर पुलिस टीम पर हमला कर बालू लदा ट्रैक्टर छुड़ाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन नेता के रसूख के कारण पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर सकी है. बैजू यादव को आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का करीबी बताया जाता है. वैसे कई मौके पर उसे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ भी मंच साझा करते हुए भी देखा गया है. यही कारण है कि पुलिस उसके रसूख को देखते हुए कोई भी कार्रवाई करने से डरती है. इधर, घटना के बाद से पीड़ित सीएसपी संचालक मुन्ना गुप्ता भूमिगत हो गया है.

ये भी पढ़ें- Ramai Ram Died: बिहार के दिग्गज दलित नेता और पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, सूबे में शोक की लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
छात्रों पर लाठीचार्ज के मामले में कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'काश मोदी जी भी…'
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला
मुख्य सचिव ने की पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा, कई नए रूट पर चलेगी मेट्रो ट्रेन, लिया गया फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget