एक्सप्लोरर

वैक्सीन नहीं मिलने पर PMCH में स्वास्थ्यकर्मियों पर जमकर बरसी महिला डॉक्टर, ये है पूरा मामला

महिला डॉक्टर का आरोप है कि रविवार को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पहले उन्हें वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया, लेकिन साजिश के तहत फिर शाम को फोन कर मना कर दिया गया.

पटना: लंबे इंतजार के बाद देश भर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. लेकिन वैक्सीनेशन को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि इसके संचालन में दिक्कत आने लगी है. इसका पहला उदाहरण पटना के पीएमसीएच में देखने को मिला, जहां सोमवार को महिला डॉक्टर वैक्सिनेशन की व्यवस्था को लेकर हॉस्पिटल प्रबंधन पर भड़क गईं.

महिला डॉक्टर ने लगाया आरोप

महिला डॉक्टर का आरोप है कि रविवार को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पहले उन्हें वैक्सीनेशन के लिए बुलाया गया, लेकिन शाम को फोन कर मना कर दिया गया. इस बात से वो इतना नाराज हुईं कि उन्होंने सीधे हॉस्पिटल पहुंच कर वैक्सीनेशन की व्यवस्था में लगे स्वस्थ्यकर्मियों पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया. दरअसल, उन्हें शक था कि उनके साथ कोई साजिश की गई है. हालांकि, जब मामले की तहकीकात की गई तो मामला कुछ और ही निकला.

ये थी घटना के पीछे की असल वजह

दरअसल, इस पूरी घटना के पीछे की वजह को-विन पोर्टल का क्रैश हो जाना है. वैक्सीनेशन के एक दिन पहले रविवार को को-विन पोर्टल क्रैश हो गया था. यही वजह थी कि वैक्सीनेशन के 24 घंटे पहले तक हॉस्पिटल मैनेजमेंट टिकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की लिस्ट तैयार नहीं कर पाया था. इस हालात को देखते हुए पीएमसीएच प्रबंधन ने एक मैनुअल लिस्ट तैयार की.

इस लिस्ट में पीएमसीएच के जिन सौ डॉक्टरों का नाम था उन्हें सूचना दे दी गई थी. हालांकि, शाम को जब राज्य स्वास्थ्य समिति ने सूची तैयार की तो पीएमसीएच में नई सूची पर काम किया जाने लगा. तब पहले की लिस्ट में शामिल डॉक्टर को फोन कर मना कर दिया गया कि उन्हें वैक्सीन के लिए नहीं आना है. इसी क्रम में महिला डॉक्टर को भी फोन किया गया था. इसी बात से महिला डॉक्टर खफा हो गईं.

महिला डॉक्टर का फूटा गुस्सा

इधर, असली वजह से अनजान महिला डॉक्टर जब पीएमसीएच पहुंची और लिस्ट में अपना नाम नहीं पाकर जमकर हंगामा किया. हो-हल्ला सुनकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. राणा एन के सिंह मौके पर पहुंचे और महिला डॉक्टर को भरपूर समझाने की कोशिश की. हालांकि, तब भी महिला नहीं मानी और अपने मान का सारा गुस्सा वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों पर निकाल दिया.

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी पर साधा निशाना, पूछा- क्या दलितों को न्याय दिलाना आपका एजेंडा नहीं ? पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटा HAM, छह महीने में 1 लाख युवाओं को जोड़ने का रखा लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget