एक्सप्लोरर

Exclusive: कांग्रेस ने माना लालू यादव अपने किए की सजा भुगत रहे, तेजस्वी बनेंगे सीएम

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनेंगे. उनमें युवा जोश है. डिग्री से किसी व्यक्ति की सोच का आंकना उचित नहीं है.

पटना: कांग्रेस के सीनियर नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि लालू यादव ने जो किया उसकी सजा पा रहे हैं. वहीं तेजस्वी यादव के बारे में उन्होंने कहा कि वे सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा तालमेल आरजेडी के साथ अच्छा है.

तेजस्वी यादव में युवा जोश

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा, “जो गठबंधन में बड़ा घटक होता है उम्मीदवारी भी उसी की होती है और तेजस्वी में युवा जोश है…एक पढ़े लिखे व्यक्ति से ज्यादा समझदारी है. प्रगतिशील है और विकास के लिए सोचता है. डिग्री से उसकी समझ को आंकना उचित नहीं है. आज जो उनकी आलोचना कर रहे हैं तो उस समय जब उन्होंने तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री रखा उस समय तो उन्होंने नौंवी फेल की बात क्यों नहीं रखी. देश में बहुत ऐसे लोग हैं जो कम पढ़े लिखे हैं फिर भी देश के लिए बड़े बड़े काम किये हैं. राष्ट्रीय पदों पर रहे हैं. डेमोक्रेसी में एजुकेशन का क्राइटेरिया नहीं है.”

तेजस्वी पर भ्रष्टाचार का मुकदमा पर साबित नहीं हुआ

राजीव शुक्ला ने आगे कहा, “अभी तेजस्वी पर आरोप लगे हैं और जो मुकदमा चल रहा है उसपर कोई फैसला नहीं आया है. अभी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. आरोप किसपर नहीं लगा है? राजनीति में आरोप लगाए जाते रहे हैं पर आरोप सिद्ध होने के बाद ही आप किसी को सजा दे सकते हैं. लालू यादव तो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उनको सजा भी मिल गई है और न वो चुनाव लड़ रहे हैं और न मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं तो इसमें तेजस्वी को बेवजह घसीटना उचित नहीं.”

नित्यानन्द राय के बयान पर पलटवार

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “कश्मीर के बगल में पंजाब है और वहां कांग्रेस की सरकार है. वहां कौन से आतंकवादी पनाह ले रहे हैं? कश्मीर में जब गुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री थे तब सबसे ज्यादा शांति रही. व्यापार बढ़े, आमदनी बढ़ी और पर्यटक आने लगे. उस समय जो माहौल था क्या वो आज है? इनकी सरकार में पार्लियामेंट तक अटैक हुआ था.”

साझा घोषणापत्र जारी होगा

राजीव शुक्ला ने कहा कि हमलोग का स्पष्ट बहुमत आएगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी. हम मिलजुल कर जल्द ही घोषणापत्र भी जारी करेंगे. हमारी ज्यादातर मुद्दों पर पूर्ण सहमति है.

तेजस्वी दस लाख नौकरी देंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि 10 लाख नौकरी देना बिल्कुल संभव है. क्योंकि 2019 का जब घोषणापत्र आया था उस समय भी 22 लाख सरकारी पद देश में खाली पड़े थे. वो संख्या लगातार बढ़ रहा है तो अगर नियत है तो निश्चित रूप से नौकरी देंगे.

देश में उटपटांग योजना पर खर्च हो रहा है

राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं देश का योजना मंत्री रहा हूं. अगर उटपटांग योजनाओं पर पैसे खर्च करने के बजाय उसका सही इस्तेमाल हो तो देश में पैसे बहुत हैं. सरकार के राजस्व को भी बढ़ाने का काम होता है. आप एक तरफ राजस्व बढ़ाएंगे और दूसरी तरफ लोगों को नौकरी देकर वही पैसा खर्च करेंगे.”

नीतीश कुमार से किसी समझौते की बात नहीं

बातचीत में राजीव शुक्ला ने कहा, “लोगों ने उस समय (2015 विधानसभा चुनाव) वोट इस गठबंधन को दिया था और वो (नीतीश कुमार) छोड़कर चले गए. अब 15 साल हो गए. लोगों को लगता है कि कुछ बदलाव नहीं हुआ इसलिए परिवर्तन होगा. अभी हम आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा फोकस अभी उधर ही है.”

बिहार चुनाव: राजद में कई विधायक हुए बेटिकट तो कईयों की बदल गई सीट, हर सीट पर पार्टी की पैनी नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget