एक्सप्लोरर

Double Murder in Patna: पटना में डबल मर्डर, अपराधियों ने कार ओवरटेक कर मारी गोली, पुरानी रंजीश में हत्या की आशंका  

थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मस्तु का आपराधिक इतिहास रहा है. मस्तु ही कार ड्राइव कर रहा था. गोली भी उसी को टारगेट कर मारी गई है. घटनास्थल के पास अक्सर जाम रहता है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के कसेराधाम घर्मकाटा के पास की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने कार को घेर कर गोली मारी, जिसमें कार सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. ऐसे में उन्हें आनन फानन इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पत्नी के साथ पटना आ रहा था शख्स 

पुलिस ने दोनों मृतक की पहचान अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तू वर्मा और सुनील कुमार के रूप में की है. दोनों चौक थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी के रहने वाले हैं. कार मृतक सुनील की थी, जिसमें बैठ कर वो अपनी पत्नी के साथ पटना आ रहा था. इसी दौरान उसका दोस्त मस्तु भी साथ चलने का आग्रह कर कार में बैठ गया. सुनील की पत्नी की मानें तो एक ही अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है.

Caste Based Census: तेजस्वी यादव की मांग- CM नीतीश जातीय जनगणना कराने की करें शुरुआत, सर्वदलीय बैठक की जरूरत नहीं

अपराधी ने पहले मस्तु को टारगेट किया. इसी बीच जब सुनील उसे बचाने गया, तो उसे भी गोली मार दी. कयास लगाया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों की मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी के रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मस्तु का आपराधिक इतिहास रहा है. मस्तु ही कार ड्राइव कर रहा था. गोली भी उसी को टारगेट कर मारी गई है. घटनास्थल के पास अक्सर जाम रहता है, इसी बात का अपराधी ने फायदा उठाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी ने एक अपराधी के होने की बात बताई है. लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधियों ने प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या का जल्द ही खुलासा करने की बात कही जा रही है. पुलिस घटनास्थल के आस पास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि अपराधी की पहचान हो सके.

यह भी पढ़ें -

Arrah News: EX MLA अरुण यादव को रेप कांड में मिल सकती है राहत, बयान से पलटे गवाह, पांच में से चार आरोपी बरी

पांच बच्चों के पिता को मालिक की बेटी से हुआ प्यार, देर रात मिलने पहुंचा था घर, परिजनों ने देखा तो कर दी हत्या

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget