एक्सप्लोरर

Caste Based Census: तेजस्वी यादव की मांग- CM नीतीश जातीय जनगणना कराने की करें शुरुआत, सर्वदलीय बैठक की जरूरत नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आखिर सर्वदलीय बैठक बुलाना क्यों नहीं चाहते हैं? जब सभी पार्टियों ने जातिगत जनगणना को लेकर विधानमंडल में सर्वसम्मति दे दी थी तो फिर सर्वदलीय बैठक किस बात की.

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार को शादी बाद पहली बार आरजेडी (RJD) कार्यालय पहुंचे. यहां उनका पार्टी नेताओं ने स्वागत किया. स्वागत समारोह के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिहार सरकार (Bihar Government) पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है और हम सभी वर्गों को एक साथ लेकर आगे बढ़ते हैं. लेकिन मौजूदा सरकार के शासनकाल में बिहार में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ गई है. भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है. सरकार इस पर बोलने को तैयार नहीं है. लेकिन हम इन सभी मुद्दों को उठाते रहेंगे.

जातीय जनगणना को लेकर कही बड़ी बात

वहीं, जातीय जनगणना पर बातचीत के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होंने कहा था कि दो-चार दिन के अंदर ही सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे. लेकिन लंबा समय बीत गया. अभी तक कोई सूचना नहीं आई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आखिर सर्वदलीय बैठक बुलाना क्यों नहीं चाहते हैं? जब सभी पार्टियों ने जातिगत जनगणना को लेकर विधानमंडल में सर्वसम्मति दे दी थी तो फिर सर्वदलीय बैठक किस बात की. मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह जातीय जनगणना का काम जल्द शुरू करवाएं.

Bodhgaya Blasts: धमाके के तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा, पांच को दस साल का कारावास

समाज सुधार यात्रा पर कसा तंज

पीसी के दौरान 22 दिसंबर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जनता के बीच जाना चाहिए क्योंकि वह जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं. एनडीए सरकार में बिहार में 75 घोटाले हुए हैं. सरकार को उस पर सुधार करना चाहिए. सीएजी की जो रिपोर्ट है, उसके अनुसार दो लाख हजार करोड़ का सरकार ने अभी तक लेखा-जोखा नहीं दिया है, उस पर उन्हें सुधार करने की जरूरत है. तब वे समाज सुधार की बात करें, तो बेहतर होगा.

कुर्सी के लिए किया समझौता

वहीं, खाद की किल्लत को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद सरकार राज्य के किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा रही है. इससे साफ है कि डबल इंजन की सरकार बिहार में बिल्कुल फेल है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्सी के लिए बीजेपी के साथ समझौता किया है.

यह भी पढ़ें -

FIR on Advocate: पटना हाईकोर्ट के वकील के खिलाफ FIR, फेसबुक पर अपत्तिजनक पोस्ट करने का है मामला

Bihar News: कंपनी की लापरवाही ने ली मजदूर की जान, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, कहा- कोर्ट जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget