एक्सप्लोरर

निशांत को लेकर JDU में विरोध शुरू! CM नीतीश कुमार के इस नेता ने कहा- 'मेरी इच्छा…'

Bihar News: सीएम के बेटे निशांत की राजनीति में आने की चर्चा है. इस पर जेडीयू के एक नेता का कहना है कि निशांत को कमान सौंपी जाती है तो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच कोई अंतर नहीं रह जाएगा.

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे राजनीति में आएं यह जेडीयू के नेता भगवान सिंह कुशवाहा नहीं चाहते हैं. उन्होंने एक तरह से इसका विरोध किया है. सोमवार (17 मार्च, 2025) को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत को सक्रिय राजनीति में लाने की चर्चा पर असहमति जताई. कहा कि अगर निशांत को जेडीयू की कमान सौंपी जाती है तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच कोई अंतर नहीं रह जाएगा.

जेडीयू एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, "मैंने कभी भी पार्टी के किसी भी प्रमुख नेता, यहां तक ​​कि प्रवक्ताओं को भी निशांत के बारे में कुछ कहते नहीं देखा. शोर-शराबा ज्यादातर मीडिया में है." कुशवाहा ने निशांत के राजनीति में प्रवेश के पक्षधर होने के सवाल पर कहा, "मेरी इच्छा का क्या मतलब है? जेडीयू में नीतीश कुमार का हुक्म चलेगा." होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक समारोह में केंद्र बिंदु बने निशांत के बारे में पूछे गए सवालों का भगवान सिंह कुशवाहा जवाब दे रहे थे. 

'मैंने निशांत से मिलने की कोई कोशिश नहीं की'

सीएम आवास पर होली समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में निशांत के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी हुई थी. निशांत को उनके पिता के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. जेडीयू कार्यालय में लगे एक पोस्टर में निशांत को बिहार की आवाज सुनने के लिए धन्यवाद दिया गया है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका राजनीतिक प्रवेश बस कुछ ही दिनों की बात है. कुशवाहा ने इन अटकलों पर असहमति जताते हुए कहा, "मैं भी मुख्यमंत्री के आवास गया था लेकिन मैंने नीतीश कुमार का अभिवादन किया. मैंने निशांत से मिलने की कोई कोशिश नहीं की."

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग में उन अटकलों पर नाराजगी जताई, जिनमें निशांत को नीतीश की जगह देने की बात कही जा रही है. कुशवाहा ने कहा, "अगर ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच कोई अंतर नहीं रह जाएगा. क्या ऐसा होना चाहिए?" 

इस बीच नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगी और जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने जोर देकर कहा कि निशांत का राजनीति में प्रवेश कोई राजनीतिक सवाल नहीं है. इस बारे में निर्णय उन्हें (पिता-पुत्र) लेना है. एक बार जब वे फैसला ले लेंगे तो औपचारिकताएं पूरी करने में एक दिन भी नहीं लगेगा.

यह भी पढ़ें- लॉ एंड ऑर्डर पर आई बात तो नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, DGP को दे दिया बड़ा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget