एक्सप्लोरर

लॉ एंड ऑर्डर पर आई बात तो नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग, DGP को दे दिया बड़ा निर्देश

Bihar CM Nitish Kumar: इस मीटिंग में बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के अलावा बिहार के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे. सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Bihar News: हाल के दिनों बिहार के कई जिलों में पुलिस पर हमले हुए हैं. पुलिसकर्मियों की मौत तक हो गई है. ऐसे में लगातार विपक्ष के निशाने पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (17 मार्च, 2025) को हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहे. विधि-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

बैठक में मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अपडेट स्थिति की जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार काम कर रही है. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न बरतें. 

किसी प्रकार की साजिश है तो जांच की जाए: सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध करने वाले कोई भी हो, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाए. अपराध के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि आपराधिक घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाए. जांचोपरांत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अपराध अनुसंधान के कार्यों में तेजी लाने और इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करें. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के अलावा मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- 'जब तक पुलिस…', नीतीश कुमार की पार्टी ने बताया कैसे कंट्रोल होगा बिहार में क्राइम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget