एक्सप्लोरर

Dhanbad Judge Murder: हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी ड्राईवर समेत दो को किया गिरफ्तार

बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को हीरापुर बिजली सब स्टेशन के पास ऑटो ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी.

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के एडिशनल जज उत्तम आनंद की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक ऑटो चालक है और दूसरा उसका साथी है. वहीं, घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है. दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से हुई है. 

धारा-302 के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में धनबाद एसएसपी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर यह कार्रवाई की गई है. इस मामले में धारा-302 यानी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. बरामद ऑटो रिक्शा चोरी का है या नहीं, यह फिलहाल जांच का विषय है. आगे जांच के क्रम में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे मीडिया के समक्ष रखा जाएगा. जानकारी देने के दौरान एसएसपी ने आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया. हालांकि उनकी पहचान गुप्त रखी गई है. 

बता दें कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को हीरापुर बिजली सब स्टेशन के पास ऑटो ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी. मामले में उनकी पत्नी कृति सिन्हा ने धनबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जज को जानबूझ कर धक्का मारा गया है. इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने रिपोर्ट तलब की है.

फॉरेंसिक टीम ने ऑटो से लिया कई तरह का सैंपल

घटना के बाद धनबाद बार एसोसिएशन ने न्यायाधीश के सम्मान में पेन डाउन कर दिया था. उन्होंने किसी तरह की न्यायिक कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया. वहीं, एसएसपी संजीव कुमार ने सिटी एसपी आर राम कुमार के नेतृत्व में हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया था. इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने भी ऑटो की जांच कर सैंपल लिया था. ऑटो में फिंगर प्रिंट सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की गई है. बरामद ऑटो का नंबर प्लेट घिसा हुआ पाया गया था, जिससे हत्या की बात पर मुहर लग गया था.

यह भी पढ़ें -

Dhanbad Judge Murder: धनबाद के जज की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, चोरी का था टक्कर मारने वाला ऑटो

लालू यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- जल्द लौटेंगे पटना, बेटे तेजस्वी यादव की जमकर की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
बिहार MLC चुनाव में AAP की एंट्री, सभी 8 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, 4 का ऐलान
बिहार MLC चुनाव में AAP की एंट्री, सभी 8 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
पटना में पेट्रोलिंग कर रही महिला पुलिस से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार
Bihar: MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस आमने-सामने, क्या टूट गया महागठबंधन?
बिहार: MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस आमने-सामने, क्या टूट गया महागठबंधन?

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget