एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस की तेजस्वी पर चुटकी, 'वो 10 लाख पिस्टल खरीदेंगे और अपराधियों में बांट देंगे'

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो (तेजस्वी यादव) 10 लाख स्वदेशी पिस्टल खरीदेंगे और बिहार एक बार फिर अपहरण और लूटमार के मामले देखेगा.

पटनाः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को तेजस्वी यादव पर हमला बोला और उनके 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे पर निशाना साधा. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरजेडी नेता तेजस्वी 10 लाख स्वदेशी हथियार खरीदेंगे और उन अपराधियों में बांट देंगे जो अपहरण, लूटमार और डाके के काम करते हैं.

10 लाख अपराधियों को नौकरी देंगे तेजस्वी- फडणवीस फडणवीस ने कहा कि कल मैंने सुना कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि वो पहली कैबिनेट के बाद ही 10 लाख नौकरियों को देंगे. देवेंद्र फडणवीस ने टाउन हॉल बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं से ये बात कही कि मुझे पता चला है कि वो किन्हें नौकरियां देंगे. वो 10 लाख स्वदेशी पिस्टल खरीदेंगे और बिहार एक बार फिर अपहरण और लूटमार के मामले देखेगा. तेजस्वी यादव इन पिस्टल को अपने समर्थकों में बांट देंगे और इस नौकरी की बात वो कर रहे थे. वो 10 लाख किडनैपर्स, डाकू और कातिलों को ये नौकरी देंगे.

लालू प्रसाद यादव के राज वाला बिहार देखेंगे- देवेंद्र फडणवीस फडणवीस इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि हम एक बार फिर वैसा बिहार देखेंगे जो लालू प्रसाद यादव के राज में था और जहां लड़कियां शाम को बाहर नहीं जा सकती थीं. किसी को नई कार खरीदने की इजाजत नहीं थी और हमने वो बिहार भी देखा है जिसमें न तो बिजली थी, न पानी था और न ही सड़कें थीं. एनडीए सरकार ने सभी तरह की आधारभूत सुविधाओं को बिहार के सभी गांवों में पहुंचाया है और ये वो बदलाव है जो बिहार सरकार ने अपने कार्यकाल में हासिल किए हैं.

युवाओं को देंगे नौकरी-देवेंद्र फडणवीस देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मौजूदा बिहार राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार है, सुशील मोदी और नीतीश कुमार का बिहार है. उन्होंने ये भी कहा कि बिहार क्रांति की धरती है और आज का बिहार राष्ट्र के विकास में योगदान देगा. बिहार में 58 फीसदी युवा जनसंख्या है और यहां का युवा देश के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान देता है. हम लोग युवाओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत नौकरियां देंगे जिससे वो खुद आत्मनिर्भर और स्वयं सक्षम हो सकें.

कब हैं बिहार चुनाव बिहार चुनाव तीन चरणों में होंगे जिसके तहत 28व अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को वोटिंग होगी तथा 10 नंवबर को वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें

रूस से लेकर चीन तक कई देश हैं कोरोना वैक्सीन बनाने के करीब, जानिए, कौनसी वैक्सीन किस फेज में है कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन दो अक्टूबर तक बढ़ा, दो दिन बाद करेंगे देशव्यापी रेल आंदोलन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ 31 धाराओं में 8 FIR, पाए गए दोषी तो 7 साल तक की सजा
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget