एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: बागेश्वर सरकार का 'चमत्कार' सुन बिहार से पहुंचा युवक, दरबार में दर्शन के बाद लापता

Bihar News: लापता होने वाला शख्स दरभंगा के बहेड़ी प्रखंड के बघौनी गांव का रहने वाला ललन कुमार है. चार फरवरी को वह घर से गया था. छह फरवरी को घर पर फोन कर कहा था कि दर्शन हो गया है.

दरभंगा: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) की महिमा सुनकर देश ही नहीं विदेश में रहने वाले भक्तों का भी दरबार पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी महिमा को सुनकर बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के बघौनी गांव का रहने वाला ललन कुमार खुद को रोक नहीं सका. दरभंगा से सैकड़ों किलोमीटर दूरी का सफर तय कर वह बागेश्वर धाम पहुंचा. दर्शन भी किया और फिर अचानक लापता हो गए. अब उसे खोजा जा रहा है लेकिन कहीं अता-पता नहीं है.

चार फरवरी को दरभंगा से बागेश्वर धाम के लिए ललन रवाना हुआ था. छह फरवरी की सुबह पांच बजे के आसपास ललन ने अपने घर वालों से बात की और बताया कि वो धाम पर दर्शन कर चुका है. अब बाद में बात करेगा. इसके बाद उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा. लापता ललन की पत्नी सविता देवी ने कहा कि अपने स्तर से पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ मालूम नहीं चला. इसको लेकर बहेड़ी थाने में आवेदन दिया था.

Bageshwar Dham: बागेश्वर सरकार का 'चमत्कार' सुन बिहार से पहुंचा युवक, दरबार में दर्शन के बाद लापता

सविता ने कहा कि बताए गए पते पर दो लोग ढूंढने के लिए निकले लेकिन ललन का पता नहीं चला. अचानक किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वो वर्धा रेलवे स्टेशन के पास अस्पताल में हैं. अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां ललन नहीं थे. वहां के विधायक ने बताया कि वो उनके पास भी आया था. कह रहा था बिहार भिजवा दीजिए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस उसे कहां ले गई इसका पता नहीं.

एसपी ने क्या कहा?

इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ललन के परिजन आए थे. इस संदर्भ में उन्होंने एसडीपीओ और थाने से बात की है. महिला से जानकारी मिली है कि ललन चार फरवरी को पवन एक्सप्रेस से बागेश्वर धाम घूमने गया था. छह फरवरी को आखिरी बात हुई है. इस संबंध में छतरपुर जिले के अमेठी थाने में सनहा के रूप में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज हुई है. वहां के वरीय पदाधिकारी से संपर्क में हैं. हम लोगों को जितनी जानकारी है उनसे साझा कर रहे हैं.

आरसीपी सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

ललन पेशे से शिक्षक है. जिले के भरवाड़ा 10+2 स्कूल में पढ़ाता है. दो बच्चे भी हैं. वहीं, क्षेत्र भ्रमण के क्रम में दरभंगा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार का हमारा बच्चा गायब है. क्या बिहार सरकार को जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए? जब मैं उनके साथ रहता था तो अक्सर कहा करते थे कि, हम पाताल से ढूंढ निकालेंगे. अब तो यहां सरकार है ही नहीं. जब सड़क पर पुलिस को गोली मार दी जा रही है तो बताइए क्या सरकार है? 

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्वी चंपारण में 'सन्नी देओल' पर केस, बिजली विभाग से जुड़ा है मामला, कोर्ट ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget